scriptगांधी जयंती पर 41 सजायाफ्ता कैदी होंगे रिहा, गृह विभाग ने दिए आदेश | convicted prisoners will be released on Gandhi Jayanti | Patrika News

गांधी जयंती पर 41 सजायाफ्ता कैदी होंगे रिहा, गृह विभाग ने दिए आदेश

locationजयपुरPublished: Sep 27, 2019 08:30:44 pm

Submitted by:

firoz shaifi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जेलों में अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के 6 मंडलों में कुल 41 सजा याफ्ता कैदियों को रिहा किया जाएगा।

jail

jail

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर राज्य सरकार ने प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे सजायाफ्ता कैदियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने जेलों में अच्छा आचरण करने वाले कैदियों को रिहा करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के 6 मंडलों में कुल 41 सजा याफ्ता कैदियों को रिहा किया जाएगा।
इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। खास बात ये है कि अच्छे आचरण के चलते जिन कैदियों को रिहा किया जाएगा, उन सभी को रिहाई के समय महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित किताबें पढ़ने के लिए दी जाएगी और उनसे अपील की जाएगी कि वे महात्मा गांधी के विचारों को अपनाएं।

दरअसल राज्य सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर प्रदेश के 6 मंडलों से 41 कैदियों को रिहा करने के आदेश गृह विभाग को दिए हैं। आदेश के मुताबिक जयपुर मंडल से 12, बीकानेर से 10, भरतपुर से 9, कोटा से 5, उदयपुर से 3 और अजमेर से 2 कैदियों को अच्छे आचरण के चलते रिहा करने आदेश दिए जारी किए हैं।
बता दें राज्यों की जेलों से सजा काट रहे कैदियों को उनके अच्छे आचरण के चलते समय-समय पर रिहा करने की सिफारिश सरकार को भेजी जाती है। जिसके बाद सरकार इस मामले में गृह विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर कैदियों को रिहा करने का आदेश जारी करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो