देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.46% है और दैनिक सकारात्मकता दर 4.46% बताई गई है।
12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक 3.84 करोड़ (3,84,35,980) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 एहतियात खुराक प्रशासन भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ।
राजस्थान में भी बढ़े कोरोना केस
राजस्थान में बीते 24 घंटे में 263 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जोधपुर में 77, जयपुर में 18 मरीज मिले है। अलवर 28,बीकानेर 21,राजसमंद 20,अजमेर 18,दौसा, उदयपुर 12-12,नागौर 11,भीलवाड़ा 8,चूरू 7,बूँदी 6, जैसलमेर, प्रतापगढ़, सिरोही 5-5,सीकर में 4 संक्रमित मिले हैं।
बीते 24 घंटे में 270 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या अब प्रदेश में 1568 हो गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना से हुई मौतों की संख्या अब तक कुल 9 हजार 577 है। राजस्थान में इस माह में गत दिनों के मुकाबले कोरोना से होने वाली मौतों का ग्राफ बढ़ा है।