scriptपायलट के सरकारी आवास पर कांग्रेस का कंट्रोल रूम, अब करेंगे जरूरतमंद लोगों की मदद | Corona Control Room In house of Sachin Pilot | Patrika News

पायलट के सरकारी आवास पर कांग्रेस का कंट्रोल रूम, अब करेंगे जरूरतमंद लोगों की मदद

locationजयपुरPublished: Mar 26, 2020 08:04:10 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार के निर्देशों के आधार पर भाजपा भी काम में जुटी है तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटे हैं। खासकर उन लोगों को जिनको लॉक डाउन की वजह से काम नहीं मिल पा रहा है।

पायलट के सरकारी आवास पर कांग्रेस का कंट्रोल रूम, अब करेंगे जरूरतमंद लोगों की मदद

पायलट के सरकारी आवास पर कांग्रेस का कंट्रोल रूम, अब करेंगे जरूरतमंद लोगों की मदद

जयपुर।

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों मिलकर काम कर रहे हैं। सरकार के निर्देशों के आधार पर भाजपा भी काम में जुटी है तो कांग्रेस कार्यकर्ता भी जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने में जुटे हैं। खासकर उन लोगों को जिनको लॉक डाउन की वजह से काम नहीं मिल पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने अपने सरकारी आवास पर पार्टी की ओर से कंट्रोल रूम बना दिया है। प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम को सभी जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और सेवा दल से जोड़ा गया है। पायलट ने जिला स्तर पर सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वो अपने अपने आवास पर कंट्रोल रूम बनाये।
पायलट ने कहा है कि कंट्रोल रूम के जरिए जरूरतमंद लोगों की मदद की जाए। प्रदेश में लोगों को दवा, भोजन व अन्य जरूरी सामान की सप्लाई करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन और पुलिस के सहयोग से लोगों को तुरंत मदद पहुंचाई जाए। अब इस कंट्रोल रूम के जरिए पार्टी के नेता संपर्क में रहेंगे और कही भी मदद करवानी होगी तो काम करेंगे। इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया और अन्य नेताओं ने भी अपने कार्यकर्ताओं को कहा हैं कि वो ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो