scriptCorona Jaipur : भोजन व्यवस्था में प्रशासन के साथ जनता के हाथ | Corona Jaipur Food Packets jaipurites Help | Patrika News

Corona Jaipur : भोजन व्यवस्था में प्रशासन के साथ जनता के हाथ

locationजयपुरPublished: Mar 29, 2020 10:06:38 pm

जिला प्रशासन जयपुर के साथ—साथ अब जयपुरवासी भी लोगों के लिए भोजन उपलब्ध करा रहे है।

Corona Jaipur : भोजन व्यवस्था में प्रशासन के साथ जनता के हाथ

Corona Jaipur : भोजन व्यवस्था में प्रशासन के साथ जनता के हाथ

कालवाड़ रोड निवासी दीपेंद्र लुनिवाल रोजाना रावण गेट कच्ची बस्ती व घुमन्तु लोगों को रोजाना भोजन करा रहे है। लुनिवाल ने बताया कि रोजाना सुबह और शाम 200 पैकेट भोजन ( Food Packet ) वितरित कर रहा हूं। इसमें केशव विहार, गणेश नगर, 200 फीट ( 200 feet bypass ) बाईपास हाईवे व आसपास के लोगों तक पहुंच रहा हूं। मेरे अभियान अब और लोगों को जोडकर ज्यादा भोजन उपलब्ध कराने की कोशिश है। साथ ही लोगों को अन्य सामग्री भी उपलब्ध करा रहे है, जिससे उन्हें राहत मिल सके।
वहीं, मुरलीपुरा ( murlipura ) स्थित जय श्री बाबोसा हनुमान जी मंदिर भक्त मंडल की ओर से भी झुग्गी झोपडियों में रह रहे लोगों को भोजन उपलब्ध करा रहे है। समाजसेवक इंद्रस्वरूप ने बताया कि लोगों को भोजन सुबह और शाम भोजन उपलब्ध करा रहे है। इसके अलावा उपजिला कलेक्टर जयपुर शहर जगत राजेश्वर ने बताया कि मजदूरों और कच्ची बस्ती के लोगों को जिला प्रशासन के सिविल डिफेंस के कर्मचारियों ने जयगुरुदेव संस्था के कार्यकर्ताओं ने 3200 लोगों को खाना खिलाया। ( Corona virus )
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो