जयपुर

कोरोना वायरस : विमान को अनुमति नहीं दे रहा चीन

कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा चीन इस हालात में भी भारत से ‘भेदभावÓ कर रहा है। भारत में मेडिकल सप्लाई से भरे विशेष विमान को वुहान जाने के लिए उसने अब तक मंजूरी नहीं दी है, जबकि जापान, यूक्रेन और फ्रांस की उड़ानों को 16 से 20 फरवरी के बीच जाने की इजाजत दे दी। भारत बीते गुरुवार को ही वायु सेना के सबसे बड़े मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को चीन भेजने वाला था। वापसी में इसी विमान से वुहान शहर व हुबेई प्रांत में फंसे नागरिकों को स्वदेश लाया जाना था।

जयपुरFeb 23, 2020 / 12:35 am

dhirya

कोरोना वायरस : विमान को अनुमति नहीं दे रहा चीन

नई दिल्ली . कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा चीन इस हालात में भी भारत से ‘भेदभावÓ कर रहा है। भारत में मेडिकल सप्लाई से भरे विशेष विमान को वुहान जाने के लिए उसने अब तक मंजूरी नहीं दी है, जबकि जापान, यूक्रेन और फ्रांस की उड़ानों को 16 से 20 फरवरी के बीच जाने की इजाजत दे दी। भारत बीते गुरुवार को ही वायु सेना के सबसे बड़े मालवाहक विमान सी-17 ग्लोबमास्टर को चीन भेजने वाला था। वापसी में इसी विमान से वुहान शहर व हुबेई प्रांत में फंसे नागरिकों को स्वदेश लाया जाना था।
चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा कि चीन सरकार वहां रह रहे भारतीयों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को अहमियत देती है। हमने भारतीय नागरिकों के वापस जाने में पूरी मदद की। हुबेई में महामारी की स्थिति जटिल हो चुकी है। दोनों ही देशों के विभाग इस संबंध में बातचीत कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि चीन जानबूझ कर को मंजूरी नहीं दे रहा है।
बड़ी खेप ले जाने की थी तैयारी
महीने के शुरू में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लिखे पत्र में पीएम नरेंद्र मोदी ने सहायता देने की पेशकश की थी। भारत दस्ताने, सर्जिकल मास्क, फीडिंग पम्प भेजने वाला है, जिनकी आश्वयकता चीन ने जताई थी।
रोकथाम में तेजी लाएं : डब्ल्यूएचओ
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चेताया है कि कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। समय कम है, इसकी रोकथाम के प्रयासों में तेजी लाई जानी जानी चाहिए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेडरोस एडहेनोम गिब्रियेसस ने कहा, हमें जल्दी से जल्दी रोकथाम के कार्य करने की जरूरत है। 
चीन से लौटे लोगों पर यूक्रेन में पथराव: चीन से लौटे 45 लोगों से भरी यूक्रेनी बस पर यूके्रन के शहर नोवी सैनजरी में स्थानीय भारी पथराव किया। लोगों ने आशंका जताई कि चीन से लौटे इन लोगों के कारण कोरोना का संक्रमण यहां फैल सकता है। पुलिस ने पथराव कर रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।
अफवाह फैलाई, युवक गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के नदिया के तेहट्ट के चांद घाट इलाके से पुलिसने नीलकांत वैराग्य को गिरफ्तार किया है। नीलकांत ने सोशल मीडिया में पोस्टकर अफवाह फैलाई थी कि पोल्ट्री चिकन खाकर लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं।

Home / Jaipur / कोरोना वायरस : विमान को अनुमति नहीं दे रहा चीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.