मंगलवार को सामने आए नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जोधपुर के 9, जैसलमेर के 7, बांसवाड़ा 7, चूरू 1 व जयपुर के 3 मरीज शामिल हैं। रामगंज में मिले तीन नए पॉजिटिव —:
रामगंज में लगातार पॉजिटिव मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को यहां तीन नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। तीन मरीजों में एक 8 साल का लड़का है जबकि दो महिलाएं शामिल है।
जोधपुर में आज सुबह 9 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। 9 पॉजिटिव मरीजों में 6 मरीज एक ही परिवार के सदस्य है जबकि दो मरीज भी अन्य किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। इधर एक महिला पॉजिटिव के संपर्क का अभी पता नहीं लग पाया है ।
जैसलमेर जिले में भी 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। ये सभी मरीज बीकानेर में पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए। बांसवाड़ा में मिले 7 नए पॉजिटिव मरीज —:
आज सुबह मिले मरिजों में बासंवाड़ा के 7 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए। ये सभी मरीज कुशलगढ़ के रहने वाले है । बता दें इससे पहले भी दो पॉजिटिव मरीज कुशलगढ़ से आ चुके हैं। कुशलगढ़ में अब पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9 हो गई। आज सुबह मिले मरीजों में तीन महिलाएं शामिल हैं।