scriptगरीबों की सेवा के लिए जयपुर वालों ने खोले हाथ | Corona virus Food Packets Distribute By Bhamashah | Patrika News

गरीबों की सेवा के लिए जयपुर वालों ने खोले हाथ

locationजयपुरPublished: Apr 01, 2020 07:14:13 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

टीम भाजपा सिविल लाइन्स के सभी कार्यकर्ता कोरोना संकट के समय जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में चारों मंडलों के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं, प्रतिदिन लगभग 8000 लोगों को सर्वे करने के बाद घर-घर भोजन पहुंचाया जा रहा है। दिव्यांग और अति वृद्ध लगभग 100 लोगों को भी भोजन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।

गरीबों की सेवा के लिए जयपुर वालों ने खोले हाथ

गरीबों की सेवा के लिए जयपुर वालों ने खोले हाथ

जयपुर।

टीम भाजपा सिविल लाइन्स के सभी कार्यकर्ता कोरोना संकट के समय जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी के नेतृत्व में चारों मंडलों के कार्यकर्ता जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवा रहे हैं, प्रतिदिन लगभग 8000 लोगों को सर्वे करने के बाद घर-घर भोजन पहुंचाया जा रहा है। दिव्यांग और अति वृद्ध लगभग 100 लोगों को भी भोजन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। चतुर्वेदी ने बताया कि इस राष्ट्रीय संकट की घड़ी में विभिन्न सामाजिक संगठन और परिवारों के द्वारा भी जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही हैं।
पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता के नेतृत्व में किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में लॉक डाउन के दौरान करीब 8 हजार पैकेट प्रतिदिन भोजन वितरण किया जा रहा है। गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को 8 हजार पैकेट भोजन वितरण के साथ करीब 1500 परिवारों को 15 दिन का राशन भी वितरित किया गया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र में सेनेटाइजेशन का भी काम किया जा रहा है।
पुलिस अफसरों के साथ सेनेटाइजर बांटे

कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में पीड़ितों की मदद में महिलाएं भी पीछे नही है। वे कदम से कदम मिलाकर सहयोग कर रही है। जयपुर देहात जिला कांग्रेस की महामंत्री राजेश शारदा शर्मा के नेतृत्व में एक टीम दो दिन से वैशालीनगर, जगदम्बा नगर, रजनी विहार और अजमेर रोड आदि क्षेत्र में सेनेटाइजर बांट रही है। इस काम मे पुलिस भी उनका सहयोग कर रही है।
शर्मा ने बताया कि अजमेर रोड बाइपास पर असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रायसिंह बेनीवाल के सहयोग से सेनेटाइजर बंटवाया। बुधवार को सामाजिक कार्यकताओं के साथ जन सहयोग से जरूरतमंदों को राशन सामग्री और खाना बांटा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो