script

लॉकडाउन ने बढ़ा दी राशन की डिमांड

locationजयपुरPublished: Apr 28, 2020 07:58:22 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (Lockdown) में कई परिवारों का राशन (Ration) खत्म होने को है। राशन को लेकर नगर निगम में रोजाना करीब 500 से 600 नई कॉल आ रही है। इसके साथ ही नगर निगम ने पहले चरण में करीब 2 लाख परिवारों को घर—घर राशन पहुंचाया है, उनमें भी अधिकतर परिवारों के घर का राशन खत्म होने को है। अब शहर में रह रहे मजदूर भी सामने आए हैं। ऐसे में राशन की डिमांड बढ़ती (Ration demand) जा रही है।

लॉकडाउन ने बढ़ा दी राशन की डिमांड

लॉकडाउन ने बढ़ा दी राशन की डिमांड

लॉकडाउन ने बढ़ा दी राशन की डिमांड

– नगर निगम में रोजाना 500—600 कॉल

जयपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (Lockdown) में कई परिवारों का राशन (Ration) खत्म होने को है। राशन को लेकर नगर निगम में रोजाना करीब 500 से 600 नई कॉल आ रही है। इसके साथ ही नगर निगम ने पहले चरण में करीब 2 लाख परिवारों को घर—घर राशन पहुंचाया है, उनमें भी अधिकतर परिवारों के घर का राशन खत्म होने को है। अब शहर में रह रहे मजदूर भी सामने आए हैं। ऐसे में राशन की डिमांड बढ़ती (Ration demand) जा रही है। घर के राशन को लेकर अब सक्षम परिवारों की स्थिति भी डगमगाने लगी है।
नगर निगम अधिकारियों की मानें तो राशन वितरण से पहले जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से करवाए गए सर्वे के बाद शहर में करीब 2 लाख जरूरतमंद परिवार सामने आए, जिन्हें नगर निगम ने प्रथम चरण में सूखा राशन पहुंचा दिया। इनमें बीपीएल परिवारों के साथ कई गरीब परिवार और विधायकों सहित कई राजनेताओं की ओर से बताए गए परिवार शामिल है। इसके बाद अब शहर में रह रहे मजदूर आदि के साथ विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भी कई जरूरतमंद परिवार बताए गए है। ऐसे लोगों की संख्या शहर में करीब 50 से 60 हजार बताई जा रही है। इसके साथ ही कई परिवार ऐसे भी है, जिनके घरों में राशन खत्म होने को आया है, ऐसे लोग रोजाना नगर निगम में फोन कर राशन पहुंचाने की मांग कर रहे हैं। घर के राशन को लेकर अब सक्षम परिवारों की स्थिति भी डगमगाने लगी है।
रोजाना बढ़ रही राशन की डिमांड

नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में पूरे शहर में करीब 2 लाख परिवारों को राशन बांट दिया है। अब रोजाना 500 से 600 ऐसे परिवार भी सामने आ रहे है, जो राशन की डिमांड कर रहे हैं। ऐसे में रोजाना राशन की डिमांड बढ़ रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो