script

जयपुर के 84 निजी अस्पतालों में भी होगा कोरोना का इलाज, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

locationजयपुरPublished: Mar 30, 2020 06:45:36 pm

राज्य सरकार ने आरक्षित किए जयपुर जिले के 84 निजी अस्पताल, 1000 पलंग से अधिक क्षमता वालों सहित बड़े निजी अस्पताल भी शामिल, कुल 5283 पलंग किए आरक्षित, सरकार के मांगते ही दो घंटे में सौंपने होंगे अस्पताल
 

a1_1.jpg
विकास जैन / जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशों के बाद जिला कलक्टरों ने अपने जिले में आने वाले निजी अस्पतालों को कोरोना महामारी के बचाव व उपचार के लिए आरक्षित करना शुरू कर दिया है। जयपुर जिला कलक्टर जोगाराम ने एक आदेश जारी कर जिले के 84 निजी अस्पतालों की सूची जारी की है।
जिसमें एक हजार से अधिक पलंग क्षमता वाले मेडिकल कॉलेज अस्पतालों सहित अधिकांश निजी अस्पताल शामिल हैं। इन सभी अस्पतालों की कुल पलंग क्षमता 5283 पलंगों की है। इन अस्पतालों का उपयोग आवश्यकता पड़ने पर आइसोलेशेन और क्वारंटइन केन्द्रों के रूप में किया जा सकेगा। जिला प्रशासन की मांग पर उक्त अस्प्तालों को दो घंटे के अंदर जिला प्रशासन के जरिये सीएएमएचओ को सुपुर्द करने के लिए कहा गया है।

जयपुर जिला प्रथम के अस्पतालों की सूची

राधा नर्सिंग होम एंड जनरल हॉस्पिटल — 50

आईबीएस अस्पताल — 50

पल्स हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — 100

शिव त्रिवेदी मल्टीस्पेशियिलटी हॉस्पिटल — 50
दाना शिवम हॉर्ट एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल — 80

मंगलम हॉस्पिटल — 50

श्री आदर्श मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — 50

प्रेम हॉस्पिटल — 50

भंडारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — 100
आनंद हॉस्पिटल — 50

मानस हॉस्पिटल — 50

निम्स मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल — 1130

वर्धमान हॉस्पिटल — 50

सरकार हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — 49

सीकेएस हॉस्प्टिल — 100
अभिषेक हॉस्पिटल — 50

चौमू महिला एंड आई हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड — 50

क्रिटिनोक्सि खंडाका हॉस्पिटल — 110

पवन हॉस्पिटल — 25

टोकस गेस्ट्रो हॉस्पिटल — 50

कृृष्णा हॉर्ट एंड जनरल — 50
बराला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — 200

शिवधारा हॉस्पिटल जयपुर रोड चौमूं — 50

आरएल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल — 50

अमोध हॉस्पिटल — 20

रजनीश हॉस्पिटल — 105

अतुल्य हॉस्पिटल — 50
मरूधर हॉस्पिटल — 150

मेडिकेयर हॉस्पिटल — 50

एशियन सुपरस्पेशियलिटी एंड ट्रोमा सेंटर — 50

जीपी शेखावाटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर — 100

पिंक विनायक हॉस्पिटल — 50

ओम हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर पावटा — 50
संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल — 500

दिवाकर आर्थोपेडिक एंड जनरल हॉस्पिटल — 50

नेहा मेटरनिटी एंड ईएनटी हॉस्पिटल — 50

मणिपाल हॉस्पिटल — 225


जयपुर जिला द्वितीय के अस्पतालों की सूची
फोर्टिस अस्पताल — 225
इटरनल हॉर्ट केयर सेंटर — 225
साकेत हॉस्पिटल — 200, क्रियाशील पलंग 150
जेएनयू मेडिकल कॉलेज — 720
महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज — 1050
अपेक्स अस्पताल मालवीय नगर — 150
धन्वन्तरि अस्पताल, न्यू सांगानेर रोड — 100
नारायणा अस्पताल — 150
रूंगटा अस्पताल — 150
स्टार वूमन एंड जनरल अस्पताल — 20
सीके बिरला हॉस्पिटल — 230
जीवन रेखा हॉस्पिटल — 5
प्रकाश हॉस्पिटल प्रताप नगर — 30
प्रकाश मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल प्रताप नगर — 48
महावीर जयपुर राजस्थान, जयपुरिया अस्पताल के सामने — 50
रामानुज हॉस्पिटल जगतपुरा — 50
भारद्वाज हॉस्पिटल लिंक रोड बगरू — 30
कंदोई हॉस्पिटल, मुंकुदपुरा रोड भांकरोटा — 50
मानव सेवा संघ दुर्गापुरा सांगानेर — 50
अमर मेडिकल हॉस्पिटल किरण पथ मानसरोवर — 40
एडवांस न्यूरोलोजी हॉस्पिटल मालवीय नगर — — 50
डूलेट हॉस्पिटल, भांकरोटा — 50
स्वस्तिक हॉस्पिटल मेन अजमेर रोड दूदू — 35
एबीएस हॉस्पिटल दूदू — 50
अग्रवाल हॉर्ट हॉस्पिटल बगरू — 35
श्री कृष्णा हॉस्पिटल चाकसू — 30
बागड़ा हॉस्पिटल मुहाना रोड डिग्गी रोड — 50
अखिला हॉस्पिटल आगरा रोड — 35
पारदया हॉस्पिटल सांगानेर — 2
निमित हॉस्पिटल आगरा रोड — 18
स्वस्तिक हॉस्पिटल जयपुर — 50
केडीजी हॉस्पिटल मानसरोवर — 18
गोपीनाथ हॉस्पिटल प्रताप नगर — 30
विनायक जनाना अस्पताल कानोता बस्सी — 50
ज्योति विद्यापीठ महला — 60
श्री साईं शिरडी हॉस्पिटल रणथंभोर — 60
डीएच हॉस्पिटल आगरा रोड — 50
लिबर्टी अस्पताल थड़ी मार्केट मानसरोवर — 100
स्पर्श हॉस्पिटल सांगानेर — 50
बालाजी सोनी हॉस्पिटल रीको बगरू — 100
टैगोर हॉस्पिटल मानसरोवर — 150
इंडूस हॉस्प्टिल मानसरोवर — 150
रीगन हॉस्पिटल सांगानेर — 100
हैल्थ केयर हॉस्पिटल मानसरोवर — 67
मेट्रो मास अस्पताल मानसरोवर — 220
भगवान महावीर कैंसर अस्पताल — 200

ट्रेंडिंग वीडियो