scriptनिगम चुनाव: जीत के लिए गहलोत— डोटासरा में मंत्रणा | Corporation elections: Gehlot for victory - Consultation in Dotasara | Patrika News

निगम चुनाव: जीत के लिए गहलोत— डोटासरा में मंत्रणा

locationजयपुरPublished: Oct 11, 2020 08:35:32 pm

Submitted by:

rahul

कांग्रेस ने नगर निगमों के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है।

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर। कांग्रेस ने नगर निगमों के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसको लेकर सीएम अशोक गहलोत ( Cm Ashok Gehlot ) और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच लंबी बैठक हुई। बैठक में सभी छह नगर निगमों में टिकट वितरण, पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां और चुनाव रणनीति से सम्बन्धित अन्य तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा जयपुर के विधायकों, विधानसभा प्रत्याशियों और अन्य प्रमुख नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक में सभी नेताओं को जिम्मेदारी देने,टिकट वितरण को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।
प्रदेश में शनिवार को नगर निगमों के चुनाव की घोषणा हुई थी। पार्षद पद के लिए 14 अक्टूबर को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन पत्रों को पेश करने की अन्तिम तिथि 19 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 20 अक्टूबर को करवाई जाएगी। उम्मीदवार अपना नाम 22 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव चिन्हों का आवंटन 23 अक्टूबर को करवाया जाएगा, जबकि मतदान 29 अक्टूबर व 1 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से सायं 5.30 बजे तक करवाया जाएगा। मतगणना 3 नवंबर को प्रातः 9 बजे से होगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा सोमवार को नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें जिताउ उम्मीदवार के चयन को लेकर निर्देश देंगे। इसमें साफ छवि, कांग्रेस के प्रति निष्ठा, जीत की संभावना, स्थानीय उम्मीदवार सहित अन्य प्राथमिकताएं निर्धारित कर दी जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों और वार्डो में प्रभारी भी लगाए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो