scriptराजस्थान सरकार का फिर एक बड़ा भ्रष्टाचार आया सामने, किसानों का हक़ मारकर अपनों को ही बांट दीं रेवड़ियां! | Corruption In Rajasthan Government Cooperative minister Ajay Kilak | Patrika News

राजस्थान सरकार का फिर एक बड़ा भ्रष्टाचार आया सामने, किसानों का हक़ मारकर अपनों को ही बांट दीं रेवड़ियां!

locationजयपुरPublished: Jan 21, 2018 12:18:22 pm

Submitted by:

Nakul Devarshi

Corruption In Rajasthan: प्रदेश में किसानों का हक मारा जा रहा है। करने वाले भी कोई और नहीं जनता के खेरख्वाह ही हैं।

ajay singh kilak
जयपुर।

राजस्थान सरकार में भ्रष्टाचार का उन्मूलन तो दूर यहां तो हर दिन एक बड़ी खबर भ्रष्टाचार की ही मिल रही है। देश भर में जहां एक ओर किसनों के हक की लड़ाई चल रही है वहीं हमारे प्रदेश में किसानों का हक मारा जा रहा है। करने वाले भी कोई और नहीं जनता के खेरख्वाह ही हैं।
मामला समर्थन मूल्य पर फसल खरीद का है। इसके लिए सरकार ने इस बार ऑनलाइन व्यवस्था की, लेकिन यहां भी सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक के भाई व रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए बैकडोर एंट्री का खेल हुआ। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार हजारों किसान क्रम से कतार में इंतजार करते रहे और मंत्री के नजदीकियों की फसल खरीद ली गई।
दावा कुछ लेकिन…
सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था कर दावा किया कि जिसका आवेदन पहले आया उसकी फसल पहले खरीदी गई। मूंग की फसल समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए प्रदेश में 87 केन्द्र खोले गए। इनमें से एक केन्द्र डेगाना में था। यहीं किलक का गांव है। यहां दो सप्ताह तक क्रम तोड़ कर ‘विशेष’ लोगों की फसल खरीदी गई। यह खेल 16 से 30 नवम्बर के बीच चला।
खरीद के हर दिन अंतिम व्यक्ति डेगाना से
दो सप्ताह तक चले इस खेल में हर दिन अंतिम व्यक्ति डेगाना गांव का है। इसमें किलक के भाई विशाल किलक और बहन मीरा पंडेल शामिल हैं। अन्य किसान उनके रिश्तेदार या फिर नजदीकी बताए जा रहे हैं।
खरीद का दिनऑनलाइन पंजीकृत नंबरकिसान का नामइतनों का हक मारा
30 नवंबर21040283

21073622

मदन लाल

गोदावरी, पुंदलोता, डेगाना

33339
29 नवंबर21034869

21073765

लालाराम

छोटूराम, पुंदलोता, डेगाना

38,896
28 नवंबर21034115

21059492

हरिराम

आईदानराम, पुंदलोता, डेगाना

25,377
27 नवंबर21032471

21073924
दुलाराम

जेठीबाई, परबतसर नागौर

41,453
24 नवंबर21030189

21071851

घासीराम

राजूड़ी, पुंदलोता, डेगाना

43,662
23 नवंबर21043721

21071832

शंकर राम

सत्यनारायण, पुंदलोता डेगाना

28,111
22 नवंबर21042686

21071951

जोगाराम

गीतादेवी, पुंदलोता डेगाना

29,265
21 नवंबर21041407

21072272

 

रामाराम ढाका

गीतादेवी, पुंदलोता डेगाना
30,865
20 नवंबर21040242

21073676

भूराराम

मीरा पंडेल, वसुंधरा कॉलोनी जयपुर

33,434
17 नवंबर21038813

21073790

गोपालराम

वीना सिंह, क्वींस रोड निर्माण नगर

34,977
16 नवंबर21043670

21073812

रुघाराम

विशाल किलक, पुंदलोता डेगाना

30,142
 

ऐसे क्रम तोड़ मारा किसानों का हक…
खरीद का ऑनलाइन किसान का नाम इतनों का
दिन पंजीकृत नंबर हक मारा
30 नवंबर 21040283 मदन लाल
21073622 गोदावरी, पुंदलोता, डेगाना 33,339
२९ नवंबर २१०३४८६९ लालाराम
२१०७३७६५ छोटूराम, पुंदलोता, डेगाना ३८,८९६
२८ नवंबर २१०३४११५ हरिराम
२१०५९४९२ आईदानराम, पुंदलोता, डेगाना २५,३७७
२७ नवंबर २१०३२४७१ दुलाराम
२१०७३९२४ जेठीबाई, परबतसर नागौर ४१,४५३
२४ नवंबर २१०३०१८९ घासीराम
२१०७१८५१ राजूड़ी, पुंदलोता, डेगाना ४३,६६२
२३ नवंबर २१०४३७२१ शंकर राम
२१०७१८३२ सत्यनारायण, पुंदलोता डेगाना २८,१११
२२ नवंबर २१०४२६८६ जोगाराम
२१०७१९५१ शंकर लाल, पुंदलोता डेगाना २९,२६५
२१ नवंबर २१०४१४०७ रामाराम ढाका
२१०७२२७२ गीतादेवी, पुंदलोता डेगाना ३०,८६५
२० नवंबर २१०४०२४२ भूराराम
२१०७३६७६ मीरा पंडेल, वसुंधरा कॉलोनी जयपुर ३३,४३४
१७ नवंबर २१०३८८१३ गोपालराम
२१०७३७९० वीना सिंह, क्वींस रोड निर्माण नगर ३४,९७७
१६ नवंबर २१०४३६७० रुघाराम
२१०७३८१२ विशाल किलक, पुंदलोता डेगाना ३०,१४२

इनकी हो रही खरीद
फसल खरीद समर्थन बाजार कुल
केन्द्र मूल्य भाव खरीद
मूंग ८७ ५५७५ ४८०० २४४७८६
उड़द २९ ५४०० ४००० ११८५०४
सोयबीन २१ ३०५० ३५०० ११६२०
(समर्थन व बाजार मूल्य/१०० किलो, खरीद मिट्रीक टन में)

फोन नंबर भी एक समान
जिनकी बैकडोर एंट्री हुई उनके मोबाइल नंबर भी किलक के नंबर की सीरीज के ही हैं। नंबरों में केवल अंतिम तीन अंक बदले हुए हैं।
ऐसे हुई बैकडोर से एंट्री और खरीद
क्रम तोडऩे का यह खेल हर दिन खरीद समाप्ति से ठीक पहले किया गया। प्रतिदिन एक किसान की क्रम को तोड़ बैक डोर से एंट्री करा फसल खरीदी गई। उसकी फसल खरीदने के साथ ही उस दिन की खरीद बंद। अगले दिन फसल की खरीद शुरू होने पर आखिरी खरीद को भुलाते हुए नियमित क्रम की गिनती की जाती है, ताकि कोई हल्ला नहीं मचे।

मेरा नाम है नहीं, मैंने किसी को बोला नहीं
‘मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मेरा नाम तो है नहीं। मैंने किसी को वरियाता तोडऩे के लिए नहीं कहा। हमने पहली बार ऑनलाइन खरीदी व्यवस्था की है।’- अजय सिंह किलक, सहकारिता मंत्री

‘ऑनलाइन व्यवस्था इस बार ही की गई है। जो जानकारी डेगाना की बताई जा रही है ऐसा कैसे हो सकता है।’ – वीना प्रधान, एमडी राजफैड

‘सहकारिता मंत्री का यह कृत्य उनकी संविधान के प्रति शपथ का उल्लंघन है। मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।’ – गजेन्द्र सिंह मांझी, पूर्व लोकपाल मनरेगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो