प्रभारी नारायण पंचारिया की उपस्थिति में शहर अध्यक्ष राघव शर्मा के आवास पर बैठक हुई। इस दौरान सभी पार्षदों से नेता प्रतिपक्ष व उप नेता को लेकर राय जानी गई। इसके बाद पर्चियों में सभी पार्षदों से इस पद के लिए वरीयता के आधार पर तीन—तीन नाम लिखवाकर बॉक्स में डलवाए। इन नामों के आधार पर ही नेता प्रतिपक्ष का चयन किया जाएगा। हालांकि, उप नेता का मामले में जल्द नए सिरे से चर्चा होगी। निगम में भाजपा के 44 पार्षद है, जिसमें से 34 मौजूद रहे।
आधा दर्जन से ज्यादा नाम चर्चा में
नेता प्रतिपक्ष के लिए आधा दर्जन से ज्यादा पार्षदों के नाम चर्चा में हैं। हवामहल विधानसभा क्षेत्र से रामकिशन शर्मा, सिविल लाइन्स से सुभाष व्यास व रेखा राठौड़, , आदर्श नगर से सुनील दत्त शास्त्री, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से अमर सिंह गुर्जर सहित अन्य नामों को लेकर भी चर्चा चल रही है। पार्टी पार्षदों की इच्छा और बहुमत के आधार पर ही नेता प्रतिपक्ष का नाम तय करेगी, ताकि कोई विरोध नहीं हो। इसमें मनीष पारीक का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, पारीक को हाल ही ओएनजीसी में स्वतंत्र निदेशक बनाया गया है। इसलिए संभव है कि पार्टी उन्हें इस दौड़ में शामिल नहीं करे।

भाजपा की सोशल इंजनियरिंग
भाजपा नेता प्रतिपक्ष के लिए सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा फोकस ब्राहृण पार्षद पर है। सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष के लिए हवामहल और आदर्श नगर विधानसभा पर ज्यादा फोकस है।