scriptराजवी के बाद सराफ ने भी किया पार्षदों की मांग का समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र | Covid 19 Cm Ashok Gehlot Grater Nagar Nigam Parshad Poor People | Patrika News

राजवी के बाद सराफ ने भी किया पार्षदों की मांग का समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

locationजयपुरPublished: May 22, 2021 06:59:42 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

विधायक नरपत सिंह राजवी के बाद विधायक कालीचरण सराफ ने भी वार्ड के विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि में से 5 लाख रुपए खाद्य सामग्री खरीदकर निर्धन परिवारों को बांटने की पार्षदों की मांग का समर्थन किया है। सराफ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पार्षदों की इस मांग को पूरा करने आग्रह किया है।

राजवी के बाद सराफ ने भी किया पार्षदों की मांग का समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राजवी के बाद सराफ ने भी किया पार्षदों की मांग का समर्थन, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जयपुर।

विधायक नरपत सिंह राजवी के बाद विधायक कालीचरण सराफ ने भी वार्ड के विकास कार्यों के लिए आवंटित राशि में से 5 लाख रुपए खाद्य सामग्री खरीदकर निर्धन परिवारों को बांटने की पार्षदों की मांग का समर्थन किया है। सराफ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पार्षदों की इस मांग को पूरा करने आग्रह किया है। पत्र में उन्होंने विधायकों से एकत्रित किए गए 25 लाख की राशि का उपयोग भी गरीब व जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरण के लिए प्रयोग करने की मांग की है।
सराफ ने कहा कि संक्रमण के दौर में लॉकडाउन के कारण रोज कमाकर खाने वाले शहर के सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अनेक घरों में कई दिनों से चूल्हा तक नहीं जला है। ऐसी विषम परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के उद्देश्य से शहर के दोनों नगर निगमों के महापौर, उपमहापौर, भाजपा पार्षद सुखप्रीत बंसल और अन्य पार्षदों ने राज्य सरकार से मांग की है कि वार्ड में विकास कार्यों के लिए आवंटित 50 लाख रुपए में से 5 लाख रुपए की राशि गरीब लोगों को खाद्य सामग्री बांटने के लिए आरक्षित करें, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी विधायकों से 25-25 लाख रुपए खाद्य सामग्री के लिए इकट्ठा किए गए हैं। सराफ ने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि 250 पार्षदों को आवंटित राशि में से 5-5 लाख और शहर के 10 विधायकों से एकत्रित किए 25-25 लाख रुपए से खाद्य सामग्री खरीद कर जरूरतमंद परिवारों को बांटने का निर्णय शीघ्र करें ताकि निर्धन व गरीब तबके को राहत मिल सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो