जयपुर

अब ग्रेटर निगम भी करेगा कोविड से मरने वालों का अंतिम संस्कार

-आरयूएचएस के सामने श्मशान को किया तैयार-बीटू बाइपास श्मशान को भी किया चिन्हित

जयपुरApr 27, 2021 / 04:39 pm

Umesh Sharma

अब ग्रेटर निगम भी करेगा कोविड से मरने वालों का अंतिम संस्कार

जयपुर
अब ग्रेटर नगर निगम भी कोरोना से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार करेगा। इसके लिए आरयूएचएस के सामने बने श्मशान और बीटू बाइपास स्थित श्मशान को चिन्हित किया गया है। अभी तक हैरिटेज नगर निगम क्षेत्र में स्थित आदर्श नगर श्मशान घाट पर ही कोरोना से मृत हुए लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
ग्रेटर निगम की के अधिशासी अभियंता मनोज गोस्वामी ने बताया कि आरयूएचएस के सामने स्थित श्मशान में साफ-सफाई का काम पूरा करवा लिया गया है। अभी परंपरागत तरीके से ही यहां शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नगर निगम ग्रेटर क्षेत्र के किसी भी श्मशान में अभी तक विद्युत चालित शवदाह गृह की व्यवस्था ही नहीं है। इसे लेकर भी ग्रेटर नगर निगम की ओर से स्वायत्त शासन विभाग को प्रस्ताव भिजवाया गया है। ताकि आने वाले दिनों में ग्रेटर के कुछ श्मशानों में इसकी व्यवस्था की जा सके।
हैरिटेज-ग्रेटर निगम में चल रहा था विवाद

अभी तक कोविड से मरने वाले लोगों का अंतिम संस्कार हैरिटेज नगर निगम के आदर्श नगर श्मशान घाट में किया जा रहा है। ग्रेटर में मरने वाले लोगों की अंतिम संस्कार की व्यवस्था यहीं की जा रही थी। इसे लेकर हैरिटेज नगर निगम ने आपत्ति भी जताई थी। क्योंकि इस काम में पैसा और संसाधन हैरिटेज निगम को अपनी जेब से खर्च करने पड़ रहे थे।
अब सरकार देगी निकायों को पैसा

पिछले दिनों ही राज्य सरकार ने कोरोना से मरने वाले लोगों की पार्थिव देह के परिवहन और अंतिम संस्कार निशुल्क करने की घोषणा की थी। निकायों को यह पैसा खर्च करना है और सरकार की ओर से इस राशि का पुनर्भरण निकायों को किया जाएगा।

Home / Jaipur / अब ग्रेटर निगम भी करेगा कोविड से मरने वालों का अंतिम संस्कार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.