scriptपशु पालन विभाग में Covid Blast | Covid Blast in Animal Husbandry Department | Patrika News

पशु पालन विभाग में Covid Blast

locationजयपुरPublished: Apr 23, 2021 06:13:18 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

बड़ी संख्या में अधिकारी और कार्मिक कोविड पॉजिटिवउपनिदेशक डॉ. पदम चंद कनखेडिय़ा कोविड संक्रमितपशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी कोविड पॉजिटिवखुद को किया होम क्वारेन्टीनपशु चिकित्साकर्मियों को दी सुरक्षित रहने की सलाह
पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुदीप चौधरी आरयूएचएस में भर्ती

पशु पालन विभाग में Covid Blast

पशु पालन विभाग में Covid Blast


जयपुर, 23 मार्च
आखिर वही हुआ जिसकी आशंका थी। पशु पालन विभाग (Animal Husbandry Department)में अंतत: कोविड विस्फोट (Covid blast) हो ही गया। विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों के कोविड पॉजिटिव (Covid positive) आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई कार्मिक गंभीर अवस्था में अस्पताल में एडमिट हैं तो कई कार्मिक अपने साथ अपने परिवार को भी संक्रमित कर चुके हैं।
यह अधिकारी और कार्मिक आए पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक विभाग के उपनिदेशक डॉ. पदमचंद कनखेडिय़ा, डॉ.केके मौर्य, डॉ. मोहित, डॉ. ज्योति, डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा, के साथ साथ पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुदीप चौधरी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं। चौधरी 15 अप्रेल से आरयूएचएस में भर्ती हैं। जानकारी के मुताबिक उनके लंग्स में इंफेक्शन फैल गया है अभी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी प्रकार पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी भी कोविड पॉजिटिव हैं। उन्होंने खुद को होम क्वेरंटाइन कर लिया है।
इतना ही नहीं पाली के पशुधन सहायक दीनदयाल पाठक पांच दिन ऑक्सीजन पर हैं,जबकि उनकी पत्नी भी पॉजिटिवहें। इसी प्रकार पशुधन सहायक मांगीलाल सोडा और माणकचंद गर्ग भी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। उदयपुर मावती के पशुधन सहायक मोहम्मद मोहसिन खान भी संक्रमित हैं।
पहले भी संक्रमित हो चुक हैं कार्मिक
गौरतलब है कि पिछले साल प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा ने विभाग के सभी अधिकारियों और कार्मिकों का कोविड टेस्ट अनिवार्य किया था। बिना टेस्ट रिपोर्ट कार्यालय में अनुमति पर रोक लगा दी थी, उस दौरान भी मुख्यालय सहित प्रदेशभर में बड़ संख्या में अधिकारी व कार्मिक कोविड पॉजिटिव आए थे। वहीं जैसलमेर में एक कार्मिक की कोविड से मौत भी हो गई थी।
दी सुरक्षित रहने की सलाह
लगातार बढ़ रहे कोविड संक्रमण और खुद की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष अजय सैनी ने अन्य कार्मिकों से खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि विभाग संक्रमण से बचाव के संसाधन उपलब्ध नहीं करवा रहा। पशु अस्पतालों में फेस मास्क ,ग्लब्स, सेनिटाइजर, साबुन ,एप्रिन कुछ भी नहीं हैं। वहीं पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल बुनकर ने भी कहा कि विभाग को कोविड से बचाव के संसाधन उपलब्ध करवाने चाहिए। उनका कहना था कि संघ लंबे समय से कार्मिकों के लिए सुरक्षा संसाधन उपलब्ध करवाने की मांग करता आ रहा है। बिना संसाधन कार्मिक कोविड के समय फील्ड में कैसे काम करेंगे। यदि संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए गए तो और भी कार्मिक इसी प्रकार पॉजिटिव आते रहेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो