scriptचीन के चुनिंदा क्रिएटिव शहर | creative cities | Patrika News

चीन के चुनिंदा क्रिएटिव शहर

locationजयपुरPublished: Nov 02, 2019 01:16:10 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

चीन के दो शहरों को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटी की सूची में शामिल किया गया है।

चीन के चुनिंदा क्रिएटिव शहर

चीन के चुनिंदा क्रिएटिव शहर

चीन के दो शहरों को यूनेस्को की क्रिएटिव सिटी की सूची में शामिल किया गया है। ये दो चीनी शहर नानजिंग और यांगझू हैं। जियांग्सू प्रांत की राजधानी और पूर्वी चीन का दूसरा सबसे बड़ा शहर नानजिंग को साहित्य श्रेणी में एक रचनात्मक शहर के रूप में शामिल किया गया जबकि यांगझू को उसी प्रांत में पाककला श्रेणी में क्रिएटिव शहर माना गया। यूनेस्को के रचनात्मक शहरों की सूची में चीन के अब छह शहर शामिल हो गए हैं, जो कि दुनिया में सबसे अधिकतम है। 2,500 साल पुराने इतिहास के साथ, नानजिंग का चीनी इतिहास और संस्कृति में एक प्रमुख स्थान है। इसे अपने साहित्यिक इतिहास और विरासत के लिए जाना जाता है। यह शहर एक विश्व सांस्कृतिक विरासत स्थल और चार विश्व अमूर्त सांस्कृतिक विरासत वस्तुओं का घर है। यांगझू व्यंजनों का प्रमुख केंद्र है, यहां के फ्राइड राइस भी काफी मशहूर हैं। डंपलिंग यानी मोमोज के दीवानों को भी यह काफी पसंद आता है। स्पाइसी टोफू खाने के लिए भी यांगझू आना लोग पसंद करते हैं। फ्राइड ग्रीन बींस, फिश और टोफू सूप यहां के मशहूर व्यंजन हैं। इसके अलावा यहां फूडीज के लिए कोल्ड नूडल्स भी मिलते हैं। चीन की इस उपलब्धि ने उसे दुनियाभर में क्रिएटिविटी का पावर हाउस बना दिया है। सबसे पहला शहर जो इस सूची में शामिल हुआ था वह शेन्जेन था। रचनात्मक शहरों की लिस्ट में जगह बनाने में शेन्जेन वर्ष 2008 में कामयाब हुआ था। पाककला के क्षेत्र में शुंदे, मकाओ और चेंगडू भी क्रिएटिव शहर बन चुके हैं। चेंगडू को अपने मसालेदार और तीखे व्यंजनों के लिए जाना जाता है। यहां की कई डिशेज को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। चेंगडू जाने वाले पर्यटक कुछ खास डिशेज को ट्राई करना कभी नहीं भूलते जैसे स्मोक्ड सॉसेज, सिचुआन डंपलिंग इन चिली ऑयल, वुड फायर चिकन, फिश मिंट आदि।

ट्रेंडिंग वीडियो