scriptक्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए करें प्रयास | creativity | Patrika News

क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए करें प्रयास

locationजयपुरPublished: Nov 21, 2020 04:38:48 pm

Submitted by:

Kiran Kaur

वे लोग जो क्रिएटिव होते हैं वे किसी भी काम को एकाग्रता के साथ पूरा करते हैं।
 

क्रिएटिविटी जीवन में उत्साह बनाए रखती है। इससे आप बेहतर महसूस करते हैं। वे लोग जो क्रिएटिव होते हैं वे किसी भी काम को एकाग्रता के साथ पूरा करते हैं। इससे जीवन में नया करने की प्रेरणा मिलती है। अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए संगीत से जुड़ें। संगीत मस्तिष्क को सुकून देता है। जब दिमाग शांत होता है तभी वह नई चीजों पर ठीक तरह से फोकस कर पाता है। इसके अलावा नए प्रोजेक्ट्स पर काम करें। कुछ ऐसा करें जो कि आपने इससे पहले कभी न किया हो। पढऩे के लिए समय निकालें। जब भी आप कुछ पढ़ते हैं तो दिमाग उन शब्दों पर फोकस करता है जिससे रचनात्मकता बढ़ती है। आप छोटी-छोटी कहानियां या कविताएं पढऩे से भी शुरुआत कर सकते हैं।
ब्लू स्काई थिंकिंग: ब्लू स्काई थिंकिंग क्रिएटिविटी को बढ़ाती है। इसमें आप दिमाग को फ्री रखकर कुछ भी सोचते हैं। इससे नए-नए आइडियाज आते हैं। इसका फायदा यह होता है कि आपको पूर्वधारणाओं से निकलने में मदद मिलती है।
थोड़े बदलाव करें: निराशा से भरा माहौल क्रिएटिव नहीं होने देता। ऐसे में जीवन में थोड़ा बदलाव करें जैसे अपने कमरे में नई पेंटिंग लगाएं, सेटिंग बदलें या नया कारपेट बिछाएं। ये बदलाव आपको क्रिएटिविटी के लिए प्रेरित करेंगे।
भीतर छिपा कलाकार: रचनात्मकता को बढ़ाना चाहते हैं तो दूसरों से स्वयं की तुलना न करें। साथ ही स्वयं को लेकर कोई धारणा न बनाएं। अपने भीतर छिपे कलाकार को बाहर आने दें। क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए एक लिस्ट बना लें जैसे-जैसे आप क्रिएटिविटी करते जाएंगे आत्मविश्वास बढ़ता जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो