scriptमहिला अपराधों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन | Crime Against Women Bjp Mahila Morcha Governer Kalraj Mishra Cm Gehlot | Patrika News

महिला अपराधों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

locationजयपुरPublished: Oct 31, 2021 06:27:29 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ आज राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपा।

महिला अपराधों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

महिला अपराधों में बढ़ोतरी के खिलाफ महिला मोर्चा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जयपुर।

प्रदेश में लगातार बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर जयपुर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ आज राज्यपाल कलराज मिश्र को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गहलोत सरकार के कार्यकाल में हुई दुष्कर्म की घटनाओं के साथ हाल ही आरएएस परीक्षा के दौरान पुरुष गार्ड द्वारा महिला परीक्षार्थी के कपड़े की बाजू काटने और नाक की नथनी व कानों की बाली उतरवाने के मामले का भी उल्लेख है।
माहेश्वरी ने कहा ही गहलोत राज में नारियों का अपमान हो रहा है। राजस्थान में आरएएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन के दौरान जो तस्वीरें सामने आई वो चौंकाने वाली है। बीकानेर में परीक्षा के फेयर आयोजन के नाम पर उस परीक्षा केंद्र पर लड़कियों और महिलाओं के आस्तीन के स्लीव्स काटते हुए पुरुष गार्ड नजर आया। इतना ही नहीं राजस्थान के दौसा में भी ऐसी तस्वीरें सामने आई जहां पुरुष गार्ड द्वारा महिला परीक्षार्थी नाक की नथनी और कानी की बाली खोली गई। जो महिला अपमान की श्रेणी में आता है। माहेश्वरी ने राज्यपाल से बढ़ते महिला अपराधों पर रोकथाम के लिए गुहार लगाई। इस मौके पर जयपुर शहर भाजपा महिला नेता नीता यादव, अमरावती शर्मा, सुनीता अग्रवाल, संतोष पांडे मोजूद रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो