scriptप्रदेश में बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रहे चुनौती, खाकी पर उठ रहे सवाल | Crime is Growing in Rajasthan | Patrika News

प्रदेश में बढ़ते अपराध पुलिस के लिए बन रहे चुनौती, खाकी पर उठ रहे सवाल

locationजयपुरPublished: Jul 08, 2019 08:05:23 pm

Submitted by:

anandi lal

खाकी के लिए बढ़ते अपराध बन गए चुनौती, उठ रहे सवाल

jaipur
जयपुर। राजस्थान में इन दिनों खाकी पर सवालियां निशान उठ रहे हैं। प्रदेश में अपराधों ( crime in rajasthan ) की बढ़ती संख्या को लेकर पुलिस महकमा भी हैरान है। दरअसल, मासूमों को हैवानियत का शिकार बनाया जा रहा हैं। बेखौफ बजरी माफिया ( Illegal Gravel in Rajasthan ) आतंक मचाने में लगे हैं तो कहीं ड्रग,हथियार,सट्टा,माफिया अपने पैर जमा रहा हैं।
अपराधों के ग्राफ में निरंतर बढ़ोत्तरी से पुलिस के लिए चुनौती बन गए हैं। पुलिस न तो आमजन का विश्वास जीत पा रही है और न ही अपराधियों में भय पैदा कर पा रही है। राज्य में हर तरह के अपराध के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाना जरूरी है जिससे आमजन का कानून व्यवस्था में भरोसा बना रहे।
अपराधों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को भ्रष्टाचार में रिश्वत अपने अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्ती करनी होगी। हाल ही में कई पुलिस अधिकारी बजरी तस्करी में संलिप्त होकर गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस के मामलों में राजनीतिक दखल पर रोक लगानी होगी जिससे पुलिस नेताओं के इशारों पर काम करने की बजाए अपनी ड्यूटी कर सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो