scriptपुलिसकर्मी बन घर जा रही महिला को बनाया शिकार, ठगे जेवरात | Criminals as a police fraud jewellery with a woman in jaipur rajasthan | Patrika News

पुलिसकर्मी बन घर जा रही महिला को बनाया शिकार, ठगे जेवरात

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2019 02:48:53 pm

Submitted by:

Deepshikha Vashista

Jaipur Rajasthan News: सोडाला इलाके में तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से जेवरात ठग लिए

jaipur

पुलिसकर्मी बन घर जा रही महिला को बनाया शिकार, ठगे जेवरात

जयपुर. सोडाला इलाके में तीन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला से जेवरात ठग लिए। पीडि़ता शिवा कॉलोनी निवासी अलका देवी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि 13 दिसंबर को दोपहर करीब ढाई बजे कैलाशपुरी से अपने घर पैदल जा रही थी। दो लड़के आए और कहा कि इलाके में चोरियां बढ़ गई है। आप इतने गहने पहनकर क्यों घूम रही हो।
यह भी पढ़ें

एसएमएस अस्पताल में हंगामा, वीडियो बनाने को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों और परिजनों में कहासुनी

इसी दौरान एक युवक आया और उसने कहा कि यह दोनों पुलिस में हैं और सही बोल रहे हैं। उस युवक ने खुद की चेन भी उन दोनों को दे दी। उन्होंने कागज में चेन लपेटकर लौटा दी। पीडि़ता ने उन पर विश्वास कर लिया और सोने की चूडिय़ां व तीन अंगूठी उतारकर दे दी। आरोपियों ने पीडि़ता के गहनों को कागज में लपेटकर वापस कर दिया। घर जाकर महिला ने कागज की पुडिय़ा खोली तो उसमें गहने नहीं मिले। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो