scriptCrop damaged in many districts due to unseasonal rain and hailstorm | बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसल खराबा, सीएम ने दिए विशेष गिरदावरी के निर्देश | Patrika News

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से कई जिलों में फसल खराबा, सीएम ने दिए विशेष गिरदावरी के निर्देश

locationजयपुरPublished: Mar 09, 2023 11:12:19 am

Submitted by:

firoz shaifi

सीएम गहलोत ने कहा, किसानों की हरसंभव मदद करेगी सरकार

ashok_gehlot_2222222.jpg

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ है, जिस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व विभाग को जल्द से जल्द फसल खराबे की गिरदावरी कराकर पीड़ित किसानों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे की जानकारी मिली है, राज्य सरकार इस परिस्थिति में किसानों की हर संभव मदद करने को तैयार है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.