script

राजस्थान: अतिवृष्टि से फसलें चौपट- किसानों को नुकसान, उठी गिरदावरी से नुकसान भरपाई की मांग

locationजयपुरPublished: Sep 24, 2022 10:44:43 am

Submitted by:

Nakul Devarshi

Crop Loss due to Heavy Rains In Rajasthan – राजस्थान में अतिवृष्टि से किसानों को नुकसान मामला, – नुकसान का आंकलन करने के लिए उठी गिरदावरी की मांग, – भाजपा नेता उठा रहे मांग, किसानों को मिले आर्थिक मुआवज़ा, – तुरंत गिरदावरी करवाकर प्रभावित किसानों को मिले मुआवज़ा, – अतिवृष्टि से कई क्षेत्रों में फसलों को हुआ है नुकसान

Crop Loss due to Heavy Rains In Rajasthan

Crop Loss due to Heavy Rains In Rajasthan : प्रदेश में लगातार हो रही बरसात ने खेतिहर किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। अतिवृष्टि के कारण कई क्षेत्रों में तैयार फसलों के नुकसान होने के समाचार मिल रहे हैं। इन सभी के बीच किसानों को नुक्सान की भरपाई करवाने के लिए गिरदावरी की मांग पुरज़ोर तरीके से उठने लगी है। जबकि विडम्बना ये है कि सरकार का विधानसभा में दिए जवाब में गिरदावरी के आदेश अगस्त माह में ही दे दिए गए हैं, जिसकी पड़ताल अब भी जारी है।


हो गिरदावरी, मिले मुआवज़ा
भाजपा नेताओं ने गिरदावरी करवाकर किसानों को नुक्सान की भरपाई करवाने की सरकार से मांग उठानी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण राज्य के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। राज्य सरकार तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को पर्याप्त मुआवजा देकर आर्थिक संबल प्रदान करे।

 

वहीं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने भी अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुक्सान की भरपाई की मांग की है। उन्होंने कहा प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में अन्नदाताओं की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार से मांग है कि फसलों की गिरदावरी एवं सर्वे करवाकर अतिशीघ्र किसानों को मुआवजा प्रदान करें।

https://twitter.com/hashtag/Rajasthan?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ashokgehlot51?ref_src=twsrc%5Etfw

केंद्रीय मंत्री तक कर रहे अपील
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने भी प्रदेश में अतिवृष्टि के कारण विभिन्न क्षेत्रों में किसानों को हुए नुक्सान पर चिंता ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की खड़ी फसल नष्ट हो गई है जिसके कारण उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि स्तिथि की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अपील है कि जल्द से जल्द प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाकर राहत प्रदान की जाए।

https://twitter.com/KailashBaytu/status/1573357916857733121?ref_src=twsrc%5Etfw

विधानसभा में भी उठा था मुद्दा
अतिवृष्टि से किसानों को हुए नुक्सान का मुद्दा शुक्रवार को विधानसभा सदन में भी उठा था। खानपुर से विधायक नरेंद्र नागर ने विधानसभा क्षेत्र में अतिवृष्टि से हुए किसानों और उनकी फसलों को हुए नुकसान की जानकारी दी थी। साथ ही सरकार से फसल खराबे और गिरदावरी के संबंध में सवाल पूछा था।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सरकार का जवाब- ‘गिरदावरी जारी है’

विधानसभा में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार ने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण किसानों की खरीफ फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए 25 अगस्त को ही विशेष गिरदावरी के आदेश दे दिए थे। गिरदावरी का काम फिलहाल प्रक्रियाधीन है। गिरदावरी के बाद ही वास्तविक नुकसान के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

ट्रेंडिंग वीडियो