Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल नरम, पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी राहत नहीं
जयपुरPublished: Feb 28, 2023 08:52:12 am
कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।


Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल नरम, पेट्रोल-डीजल के दामों में अभी राहत नहीं
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल की कीमत में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है। बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। हालांकि इस उतार—चढ़ाव के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश में आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव पिछले साल मई में हुआ था। उस समय केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए की एक्साइज ड्यूटी कम की थी। दूसरी तरफ, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम भी जारी कर दिए हैं। आज जनता को राहत देते हुए गैस सिलेंडर के भाव में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में वृद्धि 6 जुलाई 2022 को हुई थी। आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।