नागौर में पकड़ी अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार
जयपुरPublished: Feb 28, 2023 05:01:51 pm
नागौर के मौलासर थाना पुलिस ने सुदरासन गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती करते किसान जगदीश उर्फ जेपी जाट पुत्र लादूराम (42) को गिरफ्तार किया है।


नागौर में पकड़ी अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार
अफीम और गांजा का कितना क्रेज है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लोग चोरी छिपे अपने खेतों में ना केवल अफीम बल्कि गांजा भी उगा रहे है। पुलिस से चोरी छिपे अफीम और गांजा की खेती की जा रही है। नागौर के मौलासर थाना पुलिस ने सुदरासन गांव में अवैध तरीके से अफीम की खेती करते किसान जगदीश उर्फ जेपी जाट पुत्र लादूराम (42) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खेत से पुलिस ने अफीम डोडा पोस्त की फसल के कुल 12800 हरे गीले छोटे बड़े पौधे समेत 45 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है।