scriptफूलों के बीच संस्कृति के रंग | Culture colors among flowers | Patrika News

फूलों के बीच संस्कृति के रंग

locationजयपुरPublished: Feb 28, 2020 12:30:19 am

Submitted by:

Suresh Yadav

बेस्ट फ्लोरल आर्टिस्ट्स को मिले अवॉर्ड

फूलों के बीच संस्कृति के रंग

फूलों के बीच संस्कृति के रंग

जयपुर। डिग्गी पैलेस में गुरुवार को वल्र्ड फ्लोरल शो ‘ग्रैंड फ्लोरल अफेयर 2020Ó के दूसरे दिन फूलों की महक के बीच होली के रंग भी खिल उठे। गुरुवार को प्रदर्शनी के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बृज की फूलों से खेली जाने वाली होली के दृश्य साकार हो उठे। कलाकारों ने नृत्य और भाव भंगिमाओं से माहोल को भक्तिमय बना दिया। इससे पहले गुरुवार को भी बड़ी संख्या में जयपुराइट्स ने फ्लोरल शो का लुत्फ उठाया। प्रदर्शनी में 350 फ्लोरल इंस्टॉलेशन लगाए गए हैं। वल्र्ड एसोसिएशन ऑफ फ्लोरल आर्टिस्ट्स (वाफा) की ओर से आयोजित किए जा रहे 13वें वल्र्ड फ्लोरल शो ग्रैंड फ्लोरल अफेयर 2020 के तहत गुरुवार को अवॉर्ड सेरेमनी में 26 कैटेगरीज में 130 पुरस्कार दिए गए। समारोह में 15 श्रेणियों में स्पेशल अवॉड्र्स भी दिए गए। यह अवॉड्र्स 10 देशों के प्रतिनिधियों ने जीते। शो में बेस्ट प्राइज इन द शो सैवेज ब्यूटी अवॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्लेंडा कोरिस और एडम्स होम्स ने जीता। अवॉर्ड फॉर आर्टिस्टिक एक्सीलेंस वर्टिकल ट्विस्ट का पुरस्कार स्विट्जरलैंड के फैबिनीने ब्लोंसार्ड ओबरी ने जीता। पीसफुल कंटेम्पलेशन अवॉर्ड भारत की रेणु पोद्दार को मिला। इसी तरह मोस्ट इंटरप्रिटेटिव एग्जीबिट अवॉर्ड सर्किल्स ऑफ मिस्ट्री केन्या के प्रितेश हंसमुख शाह ने जीता। समारोह में स्पेशल कैटेगरी के अवॉड्र्स मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा, पर्यटन निदेशक डॉ. भंवर लाल, वाफा इंडिया की प्रेसीडेंट कविता पोद्दार और वाफा इंडिया शो की चेयरपर्सन कमला पोद्दार ने प्रदान किए। इस मौके पर कलाकारों की ओर से फूलों की होली भी खेली गई। जिसके जरिए कलाकारों ने होली के रंगों को दर्शाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो