scriptप्रसूता के लिए लाभकारी है जीरे का पानी | cumin seed benefits | Patrika News

प्रसूता के लिए लाभकारी है जीरे का पानी

locationजयपुरPublished: Mar 12, 2021 04:43:56 pm

Submitted by:

Archana Kumawat

पथरी रोग में मिश्री के साथ जीरे का प्रयोग करने से लाभ मिलता है

प्रसूता के लिए लाभकारी है जीरे का पानी

प्रसूता के लिए लाभकारी है जीरे का पानी

जीरा त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी सही रखता है। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। यह खून को साफ भी करता है। पथरी रोग में मिश्री के साथ जीरे का प्रयोग करने से लाभ मिलता है लेकिन किसी भी तरह के उपाय को आजमाने से पहले आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह अवश्य ले लें।
शहद के साथ लें भूना जीरा : जीरे को भून कर शहद के साथ प्रयोग करने से बुखार में आराम मिलेगा। जीरे का सेवन करने और लेप से झाइयों से राहत मिलेगी।
पीएं जीरा पानी : जीरे का पानी बनाने के लिए रात में एक कप पानी में एक चम्मच जीरा कूटकर भीगो दें। सुबह इस पानी को पीएं और जीरे को चबाकर खा लें। इस पानी के प्रयोग से महिलाओं संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी।
नई मां के लिए लाभकारी: जीरे के पानी का प्रयोग नई मांओं के लिए भी लाभकारी होता है। गुड़ के साथ जीरे का चूर्ण लेना फायदेमंद है। इसके अलावा 50 ग्राम सौंफ, 50 ग्राम जीरा और 10 ग्राम सेंधा नमक मिलाकर चूर्ण बना लें। इस पाउडर को छाछ के साथ लेने से स्तनपान करवाने वाली महिलाओं को दुध न बनने की समस्या से राहत मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो