scriptCumin : निर्यात मांग निकली तो और महंगा होगा जीरा | Cumin will be more expensive if export demand comes out | Patrika News
जयपुर

Cumin : निर्यात मांग निकली तो और महंगा होगा जीरा

इस साल जीरे ( Cumin ) की फसल से किसानों एवं व्यापारियों को अच्छ मुनाफा मिला है। जीरे के भावों ने वर्तमान में 250 रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया हैं। जानकारों के अनुसार जीरे के ये भाव अभी तक के उच्चतम हैं।

जयपुरMay 24, 2022 / 03:58 pm

Narendra Singh Solanki

Cumin : निर्यात मांग निकली तो और महंगा होगा जीरा

Cumin : निर्यात मांग निकली तो और महंगा होगा जीरा

इस साल जीरे की फसल से किसानों एवं व्यापारियों को अच्छ मुनाफा मिला है। जीरे के भावों ने वर्तमान में 250 रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया हैं। जानकारों के अनुसार जीरे के ये भाव अभी तक के उच्चतम हैं। जयपुर मंडी में मशीनक्लीन बेस्ट जीरा 260 रुपए तथा मीडियम जीरा 230 से 235 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है। हालांकि ऊंचे भावों से जीरे में 5 से 10 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। देश में 70 फीसदी जीरे की फसल मारवाड़ में होती है। आधुनिक तरीके से की गई खेती ने जीरे की पैदावार में भारी इजाफा किया है। हालांकि इस साल जीरे की पैदावार करीब 50 फीसदी ही हुई है। लिहाजा जीरे के भावों में तेजी का रुख देखा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 फीसदी जीरे की खपत घरेलू बाजार में होती है, जबकि 40 प्रतिशत जीरा अमेरिका, कनाड़ा, दक्षिण अमेरिका, चीन और अरब देशों को निर्यात होता है। मारवाड़ की मिट्‌टी ने इस वर्ष जीरे की महक से किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। भारत में उत्पादित करीब 70 फीसदी जीरा मारवाड़ में होता है। जीरे की फसल 120 दिन में तैयार हो जाती है। यही कारण है कि जीरे का बुआई रकबा पूर्व वर्षों के मुकाबले लगातार बढ़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय जीरे की डिमांड बढ़ रही है। फिलहाल जीरे में लोकल एवं एक्सपोर्ट डिमांड कमजोर चल रही है। मांग आने पर जीरा और महंगा होने के संकेत मिल रहे हैं।
60 फीसदी खपत घरेलू बाजार में
जीरे की 60 फीसदी खपत घरेलू बाजार में होती है, जबकि 40 फीसदी जीरा अमरीका, कनाड़ा, चीन और अरब देशों को निर्यात होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय जीरे की डिमांड बढ़ रही है। मांग आने के बाद जीरा और महंगा होने के संकेत मिल रहे है।

Home / Jaipur / Cumin : निर्यात मांग निकली तो और महंगा होगा जीरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो