script6 थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in 6 police station areas | Patrika News

6 थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: May 27, 2020 10:10:43 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

आदर्श नगर, मोतीडूंगरी, चाकसू, शिवदासपुरा, महेश नगर और मानसरोवर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं।

6 थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू

6 थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू

आदर्श नगर, मोतीडूंगरी, चाकसू, शिवदासपुरा, महेश नगर और मानसरोवर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। आदर्श नगर में जनता कॉलोनी मकान नम्बर 101 से ए-3 तक ग्रीन पार्क अपार्टमेंट थाना मोतीडूंगरी में आनन्दपुरी गली नम्बर 2 मकान नम्बर बी 155, बी 148 सी थाना चाकसू में गांव सावलिया की ढाणी लालावतान, थाना शिवदासपुरा में गांव दयालपुरा में सोठया की ढाणी (प्रधानों की ढाणी) और थाना मानसरोवर में हीरा पथ के चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया है। महेश नगर में भगवती नगर द्वितीय और महेश नगर क्षेत्र के पटेल नगर में दो जनों के कोरोना पॉजिटिव आ जाने का बाद कर्फ्यू लगाया गया है। महेश नगर क्षेत्र में प्लॉट नम्बर 44 भगवती नगर द्वितीय से प्लॉट नम्बर 47 तक और प्लॉट नम्बर 4 ए बैराठी नगर प्रथम से प्लॉट नम्बर एस 16 महावीर कॉलोनी और महेश नगर क्षेत्र के पटेल नगर प्लॉट नम्बर 7 से प्लॉट नम्बर 14 तक और प्लॉट नम्बर 82 से प्लॉट नम्बर 88 तक के क्षेत्र में कर्फ्यू लगाया गया है। जयपुर शहर में 38 थाना क्षेत्रों में पूर्ण आंशिक कर्प्यू लागू किया गया हैं।
यहां पर पहले से कर्फ्यू-
परकोटा, क्षेत्र, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, आमेर, जालूपुरा, विद्याधर नगर, लालकोठी, आदर्श नगर, खोह नागोरियान, मोतीडूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, मालपुरा गेट, बजाज नगर, मालवीय नगर, रामनगरिया, प्रताप नगर, जवाहर नगर,कानोता, सदर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, करधनी, करणी विहार, वैशाली नगर, भांकरोटा, हरमाड़ा, सोडाला, शिप्रापथ, मानसरोवर, शिवदासपुरा, श्याम नगर, ज्योति नगर और चाकसू के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी हैं।
राजस्थान महामारी आदेश में 910 कार्यवाही-
जयपुर शहर में लॉकडाउन 4.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 910 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 2 लाख 47 हजार रुपए वसूल किए गए।
13 वाहनों को किया जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन
का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर बुधवार को 13 वाहनों को जब्त किया गया।
अब तक की गई कार्रवाई में 17 हजार 009 वाहन जब्त किए गए हैं।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 1170 जने गिरफ्तार
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अब तक 1170 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
लॉकडाउन उल्लंघन पर 511 आपराधिक प्रकरण दर्ज
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 511 प्रकरण दर्ज किए गए।

शेल्टर होम में 214 मजदूरों को ठहराया-
जयपुर शहर में स्थापित शेल्टर होम में बाहरी राज्यों जिलों से पलायन कर आ रहे 214 मजदूरों को ठहराया गया हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों के 214 लोगों की व्यवस्था की गई हैं। शेल्टर होम पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया हैं।
ड्रोन से निगरानी-
कर्फ्यूग्रस्त क्षत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से गली, मोहल्लों में लॉकडाउन की पूरी तरह पालना के लिए निगरानी की जा रही है। ड्रोन के जरिए सामाजिक दूरी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो