जयपुर

भट्टा बस्ती, प्रताप नगर और करणी विहार के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

भट्टा बस्ती, प्रताप नगर और करणी विहार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं।

जयपुरMay 23, 2020 / 10:20 pm

Lalit Tiwari

भट्टा बस्ती, प्रताप नगर और करणी विहार के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

भट्टा बस्ती, प्रताप नगर और करणी विहार में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। भट्टा बस्ती में पशुपतिनाथ कॉलोनी, हरिजन क्वाटर, शिवाजी नगर, बिलाल मस्जिद मुख्य चौराहे, थाना प्रताप नगर में झेलम अपार्टमेंट और थाना करणी विहार में रजनी विहार कॉलोनी के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया हैं।
36 थाना क्षेत्रों में लगा हुआ है कर्फ्यू-
परकोटा, क्षेत्र, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, आमेर, जालूपुरा, संजय सर्किल, विद्याधर नगर, लालकोठी, आदर्श नगर, खोह नागोरियान, मोतीडूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, मालपुरा गेट, बजाज नगर, मालवीय नगर, रामनगरिया, प्रताप नगर, जवाहर सर्किल, जवाहर नगर, सदर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, करधनी, करणी विहार, मुहाना, सोडाला, शिप्रापथ, मानसरोवर, शिवदासपुरा, और ज्योति नगर के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी हैं। जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 86 चिन्हित स्थानों में पूर्ण और आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं। यहां ड्रोन से निगरानी रखी जा रही हैं।
राजस्थान महामारी आदेश में 361 कार्यवाही-
जयपुर शहर में लॉकडाउन 4.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 361 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 96 हजार 900 रुपए वसूल किए गए।
34 वाहनों को किया जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शनिवार को 34 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक की गई कार्रवाई में 16 हजार 939 वाहन जब्त किए गए हैं।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 11 जने गिरफ्तार
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार को व्यक्तियों और विभिन्न प्रकरणों और निरोधात्मक कार्यवाही में 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अब तक 1155 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
लॉकडाउन उल्लंघन पर 08 आपराधिक प्रकरण दर्ज
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 497 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने शनिवार को आठ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए।
शेल्टर होम में 507 मजदूरों को ठहराया-
जयपुर शहर में स्थापित शेल्टर होम में बाहरी राज्यों जिलों से पलायन कर आ रहे 507 मजदूरों को ठहराया गया हैं। जिसमें राज्य के 42 और विभिन्न राज्यों के 465 लोगों की व्यवस्था की गई हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.