scriptजवाहर नगर, बजाज नगर और आदर्श नगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in identified areas of Jawahar Nagar, Bajaj Nagar and A | Patrika News
जयपुर

जवाहर नगर, बजाज नगर और आदर्श नगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

जवाहर नगर, बजाज नगर और आदर्श नगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया है।

जयपुरMay 25, 2020 / 09:24 pm

Lalit Tiwari

जवाहर नगर, बजाज नगर और आदर्श नगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

जवाहर नगर, बजाज नगर और आदर्श नगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

जवाहर नगर, बजाज नगर और आदर्श नगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया है। जवाहर नगर में दिल्ली बाईपास रोड टीला नम्बर 4 हरिजन वाली गली और सेक्टर 03 थाना बजाज नगर में महावीर उद्यान कॉलोनी और थाना आदर्श नगर में अशोक चौक, आदर्श नगर कॉलोनी में पुरानी खड्डा बस्ती के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया हैं। जयपुर शहर में 37 थाना क्षेत्रों में पूरा और आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं। जयपुर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 88 चिन्हित स्थानों में पूर्ण और आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में निर्भया स्क्वॉड टीम, क्यूआरटी, ईआरटी, एसटीएफ, आरएसी, हाडी रानी, जेब्रा और घुड़सवारों द्वारा गश्त की जा रही हैं।
यहां पर पहले से लगा हुआ है कर्फ्यू
परकोटा, क्षेत्र, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, आमेर, जालूपुरा, संजय सर्किल, विद्याधर नगर, लालकोठी, आदर्श नगर, खोह नागोरियान, मोतीडूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, मालपुरा गेट, बजाज नगर, मालवीय नगर, रामनगरिया, प्रताप नगर, जवाहर सर्किल, जवाहर नगर, सदर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, करधनी, करणी विहार, मुहाना, सोडाला, शिप्रापथ, मानसरोवर, शिवदासपुरा, और ज्योति नगर के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी हैं।
राजस्थान महामारी आदेश में 689 कार्यवाही-
जयपुर शहर में लॉकडाउन 4.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 689 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 1 लाख 85 हजार 400 रुपए वसूल किए गए।
18 वाहनों को किया जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर सोमवार को 18 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक की गई कार्रवाई में 16 हजार 980 वाहन जब्त किए गए हैं।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 05 जने गिरफ्तार
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस ने सोमवार को व्यक्तियों और विभिन्न प्रकरणों और निरोधात्मक कार्यवाही में 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अब तक 1164 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
लॉकडाउन उल्लंघन पर 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 506 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने सोमवार को पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज किए।
शेल्टर होम में 99 मजदूरों को ठहराया-
जयपुर शहर में स्थापित शेल्टर होम में बाहरी राज्यों जिलों से पलायन कर आ रहे 70 मजदूरों को ठहराया गया हैं। जिसमें राज्य के 70 लोगों की व्यवस्था की गई हैं। शेल्टर होम पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो