scriptजवाहर नगर, लालकोठी, करधनी और भट्टा बस्ती के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in identified areas of Jawahar Nagar, Lalkothi, Kardhni | Patrika News

जवाहर नगर, लालकोठी, करधनी और भट्टा बस्ती के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: May 28, 2020 10:31:37 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

जवाहर नगर, लालकोठी, करधनी और भट्टा बस्ती में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं।

जवाहर नगर, लालकोठी, करधनी और भट्टा बस्ती के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

जवाहर नगर, लालकोठी, करधनी और भट्टा बस्ती के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

जवाहर नगर, लालकोठी, करधनी और भट्टा बस्ती में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। जवाहर नगर में टीला नम्बर 3 कच्ची बस्ती बाईपास रोड, सेक्टर नम्बर 04 और अशोक वाटिका, थाना लालकोठी में हरिजन बस्ती, थाना करधनी में नाडी का ढाणी और थाना भट्टा बस्ती में सेक्टर-04 हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम कार्यालय के
चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया हैं। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में निर्भया स्क्वॉड टीम, क्यूआरटी, ईआरटी, एसटीएफ, आरएसी, हाडी रानी, जेब्रा और घुड़सवारों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही हैं।
यहां पर पहले से लगा हुआ है कर्फ्यू-
परकोटा, क्षेत्र, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, आमेर, जालूपुरा, विद्याधर नगर, लालकोठी, आदर्श नगर, खोह नागोरियान, मोतीडूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, मालपुरा गेट, बजाज नगर, मालवीय नगर, रामनगरिया, प्रताप नगर, जवाहर नगर,कानोता, सदर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, करधनी, करणी विहार, वैशाली नगर, भांकरोटा, हरमाड़ा, सोडाला, शिप्रापथ, मानसरोवर, शिवदासपुरा, श्याम नगर, महेश नगर, ज्योति नगर और चाकसू के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी हैं।
राजस्थान महामारी आदेश में 994 कार्यवाही-
जयपुर शहर में लॉकडाउन 4.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 994 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 2 लाख 68 हजार 700 रुपए वसूल किए गए।
32 वाहनों को किया जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर गुरुवार को 32 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक की गई कार्रवाई में 17 हजार 041 वाहन जब्त किए गए हैं।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 1177 जने गिरफ्तार
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर गुरुवार को 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अब तक 1177 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
लॉकडाउन उल्लंघन पर 513 आपराधिक प्रकरण दर्ज
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 513 प्रकरण दर्ज किए गए।

शेल्टर होम में 142 मजदूरों को ठहराया-
जयपुर शहर में स्थापित शेल्टर होम में बाहरी राज्यों जिलों से पलायन कर आ रहे 142 मजदूरों को ठहराया गया हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों के 142 लोगों की व्यवस्था की गई हैं। शेल्टर होम पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो