script

रामगंज, कोतवाली, नाहरगढ़ और शास्त्रीनगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: Jun 05, 2020 10:09:54 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

रामगंज, कोतवाली, नाहरगढ़ और शास्त्रीनगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं।

रामगंज, कोतवाली, नाहरगढ़ और शास्त्रीनगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

रामगंज, कोतवाली, नाहरगढ़ और शास्त्रीनगर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

रामगंज, कोतवाली, नाहरगढ़ और शास्त्रीनगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। थाना रामगंज में लुहारों का खुर्रा, घाटगेट में हिरण वाली मस्जिद के पीछे सम्पूर्ण चौक, एम.एस.बी का रास्ता और भूतों की गली में दाहिने तरफ का चौक तक। थाना कोतवाली में कल्याणजी का रास्ता, तीसरा चौराहा में सम्पूर्ण सीतारामजी की गली और सीतारामजी का चौक तक, थाना नाहरगढ़ में जाट के कुए के रास्ते में खाण्डेश्वर महादेव की गली से नामदेव धर्मशाला मकान नम्बर 3264 और छीपो के चौक से पहले मकान नम्बर 3208
से 3240 तक, थाना शास्त्री नगर में नेहरू नगर से मकान नम्बर ए-242 से मकान नम्बर बी-89 एवं शिव शक्ति कॉलोनी में यादव ज्यूस चौराहा से शेखावत पान भण्डार के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया हैं। जयपुर शहर में 45 थाना क्षेत्रों में 155 चिन्हित स्थानों में आंशिक कर्फ्यू लागू किया
गया हैं।
राजस्थान महामारी आदेश में 1394 कार्यवाही-
जयपुर शहर में लॉकडाउन 4.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 1394 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 3 लाख 60 हजार 200 रुपए वसूल किए गए।
41 वाहनों को किया जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शुक्रवार को 41 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक की गई कार्रवाई में 17 हजार 213 वाहन जब्त किए गए हैं।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 1196 जने गिरफ्तार
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अब तक 1196 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो