scriptसोडाला, शिप्रापथ और मुहाना के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in identified areas of Sodala, Shiprapath and estuary | Patrika News

सोडाला, शिप्रापथ और मुहाना के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: Jul 23, 2020 11:01:34 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

50 थाना क्षेत्रों में 288 चिन्हित स्थानों में आंशिक कर्फ्यू

सोडाला, शिप्रापथ और मुहाना के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

सोडाला, शिप्रापथ और मुहाना के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

सोडाला, शिप्रापथ और मुहाना कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 68473 कार्रवाई कर जुर्माना राशि 9059600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया हैं। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में निर्भया स्क्वॉड टीम, क्यूआरटी, ईआरटी, एसटीएफ, आरएसी, हाडी रानी, जेब्रा और घुड़सवारों द्वारा निरंतर गश्त निगरानी की जा रही हैं। शहर में 50 थाना क्षेत्रों में 288 चिन्हित स्थानों में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं।

आज हुई कार्रवाई
पुलिस ने फेस मास्क नहीं पहनने पर 156 कार्रवाई कर 31200 रुपए, दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहनने पर 3 कार्रवाई कर 1500, सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर 2 कार्रवाई कर 400 और सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 954 कार्रवाई कर 128500 रुपए जुर्माना वसूला गया हैं।

26 वाहन जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक और बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर गुरुवार को 26 वाहनों को जब्त किया गया। शहर में लॉकडाउन पर अब तक 18,461 दुपहिया और चौपहिया वाहन जब्त कर 16681300 रुपए का जुर्माना वसूला गया हैं।
धारा 144 का उल्लंघन, अब तक 1295 जने गिरफ्तार
पुलिस ने जयपुर शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 1295 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो