scriptसात थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in seven police station areas | Patrika News

सात थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: Aug 14, 2020 10:22:48 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

धारा 144 का उल्लंघन, अब तक 1316 जने गिरफ्तार

सात थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू

सात थाना इलाकों में लगाया कर्फ्यू

रामगंज, प्रताप नगर, मोतीडूंगरी, झोटवाड़ा, चित्रकूट, वैशाली नगर और बगरू में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 82746 कार्रवाई कर जुर्माना राशि 10755500 रुपए जुर्माना वसूल किया गया हैं। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में निर्भया स्क्वॉड टीम, क्यूआरटी, ईआरटी, एसटीएफ, आरएसी, हाडी रानी, जेब्रा और घुड़सवारों द्वारा निरंतर गश्त निगरानी की जा रही हैं। शहर में 54 थाना क्षेत्रों में 389 चिन्हित स्थानों में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं।
आज हुई कार्रवाई
पुलिस ने फेस मास्क नहीं पहनने पर 67 कार्रवाई कर 13400 रुपए, दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहनने पर 2 कार्रवाई कर 1000 रुपए और सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 357 कार्रवाई कर 35700 रुपए जुर्माना वसूला गया हैं।

8 वाहन जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक और बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर शुक्रवार को 8 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक 18466 दुपहिया और चौपहिया वाहन जब्त कर 16780550 रुपए का जुर्माना वसूला गया हैं।
धारा 144 का उल्लंघन, अब तक 1316 जने गिरफ्तार
पुलिस ने जयपुर शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 1316 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो