scriptशिप्रापथ और महेश नगर में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in Shiprapath and Mahesh Nagar | Patrika News

शिप्रापथ और महेश नगर में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: Jun 29, 2020 12:35:06 am

Submitted by:

Lalit Tiwari

शिप्रापथ और महेश नगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के मिल जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं।

शिप्रापथ और महेश नगर में लगाया कर्फ्यू

शिप्रापथ और महेश नगर में लगाया कर्फ्यू

शिप्रापथ और महेश नगर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों के मिल जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। शहर में 50 थाना क्षेत्रों में 229 चिन्हित स्थानों में आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्रों में निर्भया स्क्वॉड टीम, क्यूआरटी, ईआरटी, एसटीएफ, आरएसी, हाडी रानी, जेब्रा और घुड़सवारों द्वारा निरंतर गश्त निगरानी की जा रही हैं। जयपुर शहर में लॉकडाउन 5.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ अब तक 25120 कार्रवाई कर 3859400 की जुर्माना राशि वसूली हैं।
आज हुई कार्रवाई
पुलिस ने फेस मास्क नहीं पहनने पर 751 कार्रवाई कर 150200 रुपए, दुकानदार द्वारा फेस मास्क नहीं पहनने पर 65 कार्रवाई कर 32500, सार्वजनिक स्थल पर थूकने के मामले में 2 कार्रवाई कर 400 रुपए और सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखने पर 1953 कार्रवाई कर 195300 रुपए जुर्माना वसूला गया हैं।
26 वाहन जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक और बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर रविवार को 26 वाहनों को जब्त किया गया। शहर में लॉकडाउन पर अब तक 17 हजार 840 दुपहिया और चौपहिया वाहन जब्त कर 13025000 रुपए का जुर्माना वसूला गया हैं।
धारा 144 का उल्लंघन, अब तक 1228 जने गिरफ्तार पुलिस ने जयपुर शहर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर अब तक 1228 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो