scriptसदर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू | Curfew imposed in the identified area of Sadar | Patrika News

सदर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

locationजयपुरPublished: May 26, 2020 10:06:13 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

सदर थाना इलाके में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं।

सदर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

सदर के चिन्हित एरिया में लगाया कर्फ्यू

सदर थाना इलाके में एक व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव आ जाने के बाद चिन्हित एरिया में कर्फ्यू लगाया गया हैं। सदर में राजीव नगर मकान नम्बर एच 7 से एच 11 पीएनटी कॉलोनी के चिन्हित क्षेत्र में कर्फ्यू लागू किया गया हैं। जयपुर शहर में 39 थाना क्षेत्रों में पूर्ण आंशिक कर्फ्यू लगाया गया हैं। कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र परकोटा, क्षेत्र, भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर, आमेर, जालूपुरा, संजय सर्किल, विद्याधर नगर, लालकोठी, आदर्श नगर, खोह नागोरियान, मोतीडूंगरी, ट्रांसपोर्ट नगर, मालपुरा गेट, बजाज नगर, मालवीय नगर, रामनगरिया, प्रताप
नगर, जवाहर सर्किल, जवाहर नगर, सदर, मुरलीपुरा, झोटवाड़ा, करधनी, करणी
विहार, मुहाना, सोडाला, शिप्रापथ, मानसरोवर, शिवदासपुरा, और ज्योति नगर
के चिन्हित क्षेत्रों में कर्फ्यू जारी हैं।
राजस्थान महामारी आदेश में 689 कार्यवाही-
जयपुर शहर में लॉकडाउन 4.0 के दौरान राजस्थान महामारी अध्यादेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब तक 807 कार्यवाही कर जुर्माना राशि 2 लाख 21 हजार 400 रुपए वसूल किए गए।
16 वाहनों को किया जब्त-
जयपुर शहर में अनावश्यक व बिना कारण आवाजाही करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर मंगलवार को 16 वाहनों को जब्त किया गया। अब तक की गई कार्रवाई में 16 हजार 996 वाहन जब्त किए गए हैं।
धारा 144 का उल्लंघन करने पर 06 जने गिरफ्तार
शहर में पांच या पांच से अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा है। पुलिस ने मंगलवार को व्यक्तियों और विभिन्न प्रकरणों और निरोधात्मक कार्यवाही में 06 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस अब तक 1170 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं।
लॉकडाउन उल्लंघन पर 05 आपराधिक प्रकरण दर्ज
लॉकडाउन के दौरान कालाबाजारी और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों से भिन्न दुकानें खोलने के संबंध में अब तक 511 प्रकरण दर्ज किए गए। पुलिस ने मंगलवार को पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज किए।
शेल्टर होम में 99 मजदूरों को ठहराया-
जयपुर शहर में स्थापित शेल्टर होम में बाहरी राज्यों जिलों से पलायन कर आ रहे 432 मजदूरों को ठहराया गया हैं। जिसमें विभिन्न राज्यों के 432 लोगों की व्यवस्था की गई हैं। शेल्टर होम पर पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया हैं।
ड्रोन से निगरानी-
कर्फ्यूग्रस्त क्षत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से गली, मोहल्लों में लॉकडाउन की पूरी तरह पालना के लिए निगरानी की जा रही है। ड्रोन के जरिए सामाजिक दूरी पर भी कड़ी नजर रखी जा रही हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो