scriptउदयपुर से निकले कन्हैया के हत्या आरोपी तो प्रशासन ने शहर को दी ये खुश खबरी… झूम उठी झीलों की नगरी | Curfew relaxation has been given for four hours in Udaipur | Patrika News

उदयपुर से निकले कन्हैया के हत्या आरोपी तो प्रशासन ने शहर को दी ये खुश खबरी… झूम उठी झीलों की नगरी

locationजयपुरPublished: Jul 02, 2022 12:14:23 pm

Submitted by:

JAYANT SHARMA

कई दिनों से मायूस शहर को आज इस घोषणा के बाद जैसे संजीवनी मिली हो। शहर के लोग इस घोषणा के बाद खुश नजर आए।

udaipur_news_.jpg
जयपुर
कन्हैया लाल के हत्या आरोपी आज सवेरे उदयपुर से बाहर क्या निकाले गए, इसके बाद शहर के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर की घोषणा जिला प्रशासन ने की तो पूरी शहर झूम उठा। कई दिनों से मायूस शहर को आज इस घोषणा के बाद जैसे संजीवनी मिली हो। शहर के लोग इस घोषणा के बाद खुश नजर आए।
मंगलवार से जारी है उदयपुर में कर्फ्यू, आज चार घंटे की ढील मिली
दरअसल उदयपुर में मंगलवार को शाम आठ बजे से ही कर्फ्यू शुरु कर दिया गया था। सबसे पहले सात थाना क्षेत्रों को बंद कर दिया गया था, लेकिन माहौल खराब होने लगा तो इसे बढ़ाते हुए पूरे शहर को ही बंद कर दिया गया। उसके साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया था। साथ ही धारा 144 भी लागू कर दी गई। कुछ जरुरी सेवाओं को छोड़कर पूरे शहर को घरों में कैद कर दिया गया था। लेकिन आज जब हत्या के सभी आरोपी उदयपुर से बाहर निकल आए तो शहर को भी कुछ राहत दी गई। अफसरों ने तो राहत ली ही, शहर को भी दोपहर बारह बजे से चार बजे तक के लिए खोल दिया गया। चार घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दे दी गई है। इसे रविवार को और बढ़ाया जा सकता है।
सुरक्षा के सख्त पहरे में हैं धार्मिक स्थल, हथियारबंद जवान तैनात
उदयपुर में चार घंटे की ढील के दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त नजर आया। बडे बाजारों, चौराहों और धार्मिक स्थलों के बाहर सख्त पहरा रहा। पहरे के दौरान हथियारबंद जवान भी नजर रखे रहे। बाजार खुलते ही लोग दैनिक जरुरत की वस्तुएं खरीदने पहुंचे गए। किराना, फल और सब्जी की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड नजर आई। इस दौरान पूरे शहर में धारा 144 लागू रही है और इसकी सख्ती से पालना कराई गई है। इस दौरान शहर में इंटरनेट भी बंद रहा हैं। रविवार रात तक इंटरनेट बंद रखा गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो