वहीं दूसरी तरफ आज राजधानी समेत पूर्वोत्तर जिलों में शुरू हुई बादलों की आवाजाही ने राहत की बौछारें बरसने की उम्मीद जगा दी है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो जम्मु कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाकों में अगले चौबीस घंटे बारिश होने की संभावना है ऐसे में हवा में नमी बढ़ने पर प्रदेश के पूर्वोत्तर भागों में भी अगले एक दो दिन मेघ मेहरबान हो सकते हैं।