scriptआषाढ़ सूखा, सावन में झमाझम बारिश की उम्मीद कम… | currently weather in rajasthan | Patrika News

आषाढ़ सूखा, सावन में झमाझम बारिश की उम्मीद कम…

locationजयपुरPublished: Jul 16, 2019 10:10:44 am

Submitted by:

anand yadav

सीमांत राज्यों में मेघ मेहरबान,प्रदेश में आषाढ़ मास सूखासूखा बीत रहा आषाढ़, अब सावन मास में टिकी बारिश की आस अनुकूल परिस्थिति नहीं बनने पर प्रदेश में थमा बारिश का दौरपूर्वोत्तर राज्यों में हो रही झमाझम बारिशप्रदेश में अगले एक दो दिन में मौसम तंत्र सक्रिय होने की उम्मीद

weather in rajasthan

बिना बारिश के जयपुर पहुंचा मानसून, गुलाबी नगर को अभी और करना होगा अच्छी बारिश का इंतजार

जयपुर। बुधवार को सावन मास शुरू हो रहा है वहीं दूसरी तरफ समाप्त हो रहे आषाढ़ मास में बारिश होने की उम्मीद कमजोर है। मानसूनी मेघ हिमालय तराई क्षेत्र से होकर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश,पंजाब,हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जमे हुए हैं। जबकि प्रदेश में अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने पर बादलों की आवाजाही के बावजूद मेघ मेहरबान नहीं हो रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र के असर से अगले 48 घंटे में प्रदेश के उत्तर पूर्व के कुछ भागों में छिटपुट बौछारें गिरने की संभावना है।
विंड पैटर्न में हुए बदलाव और दक्षिण पश्चिमी हवा चलने पर प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई और अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम दर्ज हुआ है। बादलों की आवाजाही पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बनी हुई है। राजधानी में बीती रात भी बादल छाए रहने लेकिन बारिश होने की उम्मीद अधूरी रही है। शहर में आज सुबह छह बजे अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज हुआ वहीं स्थानीय मौसम केंद्र ने आज भी शहर में बादल छाए रहने व तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।
सप्ताहभर में 26 सेमी घटा बीसलपुर बांध गेज
बारिश के थमे दौर के बाद प्रदेश के छोटे बड़े बांधों में पानी की आवक भी थमी हुई है। प्रदेश के छोटे बड़े कुल 810 बांधों में से 522 बांध अब भी सूखे हैं जबकि 283 बांधों में पानी की आंशिक आवक जरूर रही। वहीं महज 5 बांध ही इस बार जुलाई माह में पानी से लबालब हुए हैं। इसके अलावा जयपुर शहर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध से निराशाजनक खबर आई है। बांध का जलस्तर बीते सप्ताहभर में 26 सेमी घट गया है और रोजाना करीब तीन से चार सेमी जलस्तर में गिरावट दर्ज हो रही है। आज बांध का जलभराव 305.12 आरएल मीटर रेकॉर्ड हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो