scriptसायबर जालसाज खाली कर रहे बैंक खाते | Cyber Fraud | Patrika News

सायबर जालसाज खाली कर रहे बैंक खाते

locationजयपुरPublished: Feb 21, 2020 09:12:01 pm

Submitted by:

Devendra Sharma

— शहर में दो मामले आए सामने— न तो खाते की जानकारी दी और न ही ओटीपी आया, युवती के खाते से निकाले रुपए

cyber_crime_mp_report.png

जयपुर. न तो किसी को बैंक खाते को डिटेल दी और न ही ओटीपी आया, फिर भी एक युवती के खाते से 99 हजार रुपए ट्रासफर हो गए। पीडि़ता मानसरोवर निवासी सुरभी गोयल ने विशेष अपराध एवं सायबर थाने में मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के अनुसार 14 फरवरी की शाम को उसके मोबाइल फोन पर छह बार में 99 हजार रुपए ट्रांसफर होने के संदेश आए। बैंक में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि यूपीआइ कोड के जरिए उक्त राशि दो पेटीएम नंबरों पर ट्रांसफर हुए हैं। मामले में पुलिस खाता संख्या के आधार पर जांच कर रही है।
बीमा पॉलिसी का झांसा देकर एक लाख ठगे


सोड़ाला इलाके में एक व्यक्ति के साथ बीमा पॉलिसी के नाम पर एक लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़त मदरामपुरा निवासी विनोद गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार करीब एक महीने पहले पीडि़त के पास संध्या अग्रवाल नाम की महिला का फोन आया। उसने कहा कि आपने वर्ष 2011 में एचडीएफसी की बीमा पॉलिसी करवाई थी। उसकी किश्त जमा नहीं होने से लेप्स हो गई है। यदि एक लाख रुपए जमा करवा दोगे तो अप्रेल 2020 में सभी लाभों सहित उक्त पॉलिसी के करीब ढाई लाख रुपए मिल जाएंगे। अन्यथा पूर्व में जमा 50 हजार रुपए भी डूब जाएंगे। इसके बाद महिला, उसके साथी नितिन नेगी व अन्य लोगों ने भी फोन किए। तब उनसे लिखित में डिटेल देने को कहा। आरोपियों ने मेल आइडी पर पॉलिसी एवं शेष राशि जमा करवाने की डिटेल भेजी। उनके बताए अकाउंट नंबर में पीडि़त ने 1 लाख रुपए जमा करवा दिए। कुछ दिनों बाद संदेह होने पर बैंक के ऑफिस में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि आरोपियों ने फर्जी तरीके से ठगी की है। उक्त नंबर की कोई पॉलिसी उनके नाम से नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो