scriptचक्रवात ‘गाजा‘ गिराएगा राजस्थान में गाज! अगले एक-दो दिन में होने वाला है कुछ ऐसा, यहां स्कूल-कॉलेज हुए बंद | Cyclone Gaja Effect in Rajasthan - Weather Forcast | Patrika News

चक्रवात ‘गाजा‘ गिराएगा राजस्थान में गाज! अगले एक-दो दिन में होने वाला है कुछ ऐसा, यहां स्कूल-कॉलेज हुए बंद

locationजयपुरPublished: Nov 15, 2018 12:05:05 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

cyclone gaja
जयपुर/नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में सोमवार से शुरू हुआ बारिश और बर्फबारी का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को कश्मीर घाटी के कई स्थानों पर बर्फबारी हुई। इससे प्रदेश के तापमान में भी गिरावट हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार तक बारिश और बर्फबारी होती रहेगी। जिससे जम्मू की ठंडी हवाएं राजस्थान में सर्दी बढ़ाएगी। हालांकि प्रदेश में अभी ठंड़ ने जोर नहीं पकड़ा है। लेकिन आने वाले एक-दो दिनों में सर्दी अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। वहीं दूसरी ओर समुद्री इलाकों में उठा चक्रवात गाजा (Cyclone Gaja) भी प्रदेश के मौसम को बदलने वाला है। जिसके असर राजस्थान में पारे में गिरावट होगी।
राजस्थान पर भी असर (Rajasthan Weather)
दो दिनों में राजस्थान, हरियाणा और पंजाब समेत पूरे उत्तर पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत मध्य भारत में अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सीकर में सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा और सर्दी बढऩे से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। यहां पारे में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा गिरकर 7.2 डिग्री दर्ज हुआ।
100 की रफ्तार से चलेगी हवा
चक्रवात गाजा के राज्य के तटों पर पहुंचने की गति धीमी पड़ गई है। गाजा गुरुवार दोपहर को तटों पर टकराने वाला था, अब यह देर रात या अगले दिन शुक्रवार को राज्य में प्रभाव दिखा सकता है। मौसम विभाग ने कडलूर, रामनाथपुरम, तुतुकुड़ी, तिरुवारुर, पुदुकौट्टै, तंजावुर में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 80 से 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका के चलते ऐहतियातन कदम उठाए जा रहे हैं। पुदुचेरी के कारैकल जिले के साथ ही राज्य में छह जिलों के स्कूलों व कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके अलावा प्रशासन ने किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। तटरक्षक बल के दो हेलिकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो