scriptदिवाली से पहले राजस्थान में ‘तितली‘ तूफान की दस्तक, मचा सकता है तबाही! यहां 15 जिलों में अलर्ट | Cyclone Titli to Hit Rajasthan, Rain in Rajasthan | Patrika News

दिवाली से पहले राजस्थान में ‘तितली‘ तूफान की दस्तक, मचा सकता है तबाही! यहां 15 जिलों में अलर्ट

locationजयपुरPublished: Oct 13, 2018 11:32:08 am

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

Cyclone Titli
जयपुर। आंध्रप्रदेश और ओडिशा में आया चक्रवाती तूफान ‘Titli’ अब राजस्थान में भी दस्तक दे सकता है। तितली से आंध्रप्रदेश व ओडिशा में काफी तबाही हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह तूफान जोधपुर के रास्ते 21 अक्टूबर को प्रदेश में प्रवेश करेगा और पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में असर दिखाएगा। हालांकि इसका प्रभाव ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा। वहीं ‘तितली’ की वजह से बीते दो दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
हो सकती है बारिश (Cyclone Titli)
वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तितली तूफान का प्रदेश में ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इससे प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है। इधर, पिछले दो दिन से मौसम में अचानक आए बदलाव का कारण भी इसी तूफान को माना जा रहा है। बीती रात ठंडी हवाओं ने लोगों को सर्दी का अहसास करा दिया था। वहीं शुक्रवार को दिन के तापमान में भी गिरावट आई। दिन और रात के तापमान में 3-4 डिग्री का अंतर माना जा रहा है। इसी बदलाव के साथ अब रात में ठंडक बढ़ गई है। वहीं उत्तरी पाकिस्तान से चलकर हिमालय रीजन की ओर सक्रिय हो वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालय तराई क्षेत्र समेत उत्तर पूर्वी राज्यों में बारिश व ओलावृष्टि का अंदेशा मौसम केंद्र ने जताया है।

तितली तूफान के कारण ओडिशा में भारी बारिश, 15 जिलों में अलर्ट
तितली चक्रवात के तटीय क्षेत्र में टकराने के बाद लगातार तेज बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं। ओडिशा में शुक्रवार को भी स्कूल-कॉलेज बंद रहे। गंजाम, गजपति, बालासोर की नदियों में बाढ़ की स्थिति है। वहीं तूफान का असर पश्चिम बंगाल में भी दिख रहा है। यहां शुकवार को एक की मौत हो चुकी है। ओडिशा के कटक और भुवनेश्वर के निचले इलाकों में जलभराव है। मौसम विभाग ने ओडिशा के 15 जिलों में चेतावनी जारी की है। यहां आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कटक के विष्णुपुर गांव में घर ढहने से तीन लोग घायल हो गए। तीनों को लोगों ने देर रात मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जबकि ओडिशा सरकार का दावा है कि यहां मौत की कोई खबर नहीं है। वहीं तूफान का असर पश्चिम बंगाल तक पहुंचा गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो