scriptदस्यु जगन गुर्जर प्रकरण : पुलिस बोली निर्वस्त्र नहीं किया, पीडि़ता बोली नंगा कर पूरे गांव में घूमाया | Dacoit jagan gujjar gang allegedly parade women naked at gun point | Patrika News

दस्यु जगन गुर्जर प्रकरण : पुलिस बोली निर्वस्त्र नहीं किया, पीडि़ता बोली नंगा कर पूरे गांव में घूमाया

locationजयपुरPublished: Jun 14, 2019 08:46:30 pm

राजस्थान पत्रिका के पास पीडि़त महिला का वीडियो

jaipur

दस्यु जगन गुर्जर प्रकरण : पुलिस बोली निर्वस्त्र नहीं किया, पीडि़ता बोली नंगा कर पूरे गांव में घूमाया

मुकेश शर्मा / जयपुर। तीन दिन पहले जेल से छूटने के बाद धौलपुर के बसई डांग क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले दस्यु जगन गुर्जर ( dasyu jagan gurjar ) गिरोह ने महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घूमाया। पुलिस इस घटना से दस्यु को बचाना चाहती है। जबकि पीडि़ता महिला का राजस्थान पत्रिका के पास वीडियो भी है, जिसमें निर्वस्त्र करने की बात कह रही है। जबकि पुलिस अधीक्षक धौलपुर अजय ङ्क्षसह ने पीडि़त परिवार की तरफ से निर्वस्त्र कर घूमाने की घटना से इनकार किया है।
पीडि़ता की जुबानी

दस्यु जगन गुर्जर गाड़ी में आया और उनके साथ मारपीट की। बेइज्जती की, निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घूमाया। हमारी बहुत बेइज्जती की, फिर पीडि़त महिला बोलती है, हमारी बहुत बेइज्जती की है
बच्चे-बच्चे को पता, पुलिस को नहीं

गौर करने वाली बात है कि दस्यु जगन गुर्जर गिरोह द्वारा दोनों महिलाओं से मारपीट कर उन्हें निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घूमाने की जानकारी हर किसी को पता है। लेकिन पुलिस को नहीं पता, इस वीडियो के बाद भी मामले में पुलिस की आंख बंद है और सरकार तक को गुमराह किया जा रहा है।
पुलिस ने यह दर्ज किया, जबकि होनी यह भी चाहिए

प्रकरण में पुलिस ने आइपीसी की धारा 323 (मारपीट), 341 (रोकना), 307 (जानलेवा हमला), 354 (अभद्रता), 120 बी (षडय़ंत्र), 394 (लूट) और 216 ए में मामला दर्ज किया है। जबकि सामान्य वर्ग की महिलाएं होने पर उन्हें निर्वस्त्र कर घूमाने के मामले में आइपीसी की धारा 506 (धमकाना)और 509 (स्त्री की लज्जा भंग करना) जोड़ी जानी चाहिए थी।
प्रकरण की निष्पक्ष कार्रवाई होगी
डीजीपी कपिल गर्ग का कहना है कि करौली और धौलपुर पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल दिया गया है। जल्द जमानत पर छूटकर उत्पात करने वाले जगन गुर्जर को पकड़ लिया जाएगा। महिला का वीडियो है तो गंभीर बात है। इस मामला एडीजी क्राइम देख रहे हैं। प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई होगी। पुलिस मुख्यालय से निगरानी रखी जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो