scriptबदहाल सड़कों पर मंत्री धारीवाल नाराज, नगर निगम की सड़कों की कमान जेडीए को सौंपी | Damage Road in Jaipur, UDH minister shanti Dhariwal | Patrika News

बदहाल सड़कों पर मंत्री धारीवाल नाराज, नगर निगम की सड़कों की कमान जेडीए को सौंपी

locationजयपुरPublished: Dec 06, 2021 11:32:25 pm

Submitted by:

Bhavnesh Gupta

मंत्री का कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्र के चार मुख्य बड़े एरिया पर फोकस

बदहाल सड़कों पर मंत्री धारीवाल नाराज, नगर निगम की सड़कों की कमान जेडीए को सौंपी

बदहाल सड़कों पर मंत्री धारीवाल नाराज, नगर निगम की सड़कों की कमान जेडीए को सौंपी

जयपुर। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शहर की क्षतिग्रस्त और बदहाल सड़कों के हालात पर नराजगी जताई है। इसमें मुख्य रूप से दोनों नगर निगम के परिधि क्षेत्र की सड़के हैं। नगर निगम इनकी मरम्मत करने में फेल रहा तो मंत्री ने अब ऐसी मुख्य सड़कों के सुधार की जिम्मेदारी भी जेडीए को सौंप दी है। धारीवाल ने इस संबंध में जेडीसी गौरव गोयल को निर्देश दिए हैं कि शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों को चिन्हित कर वहां तत्काल मरम्मत शुरू कराएं।
गौर करने वाली बात यह है कि उन्होंने सिविल लाइन, बनीपार्क, सी-स्कीम एवं परकोटा क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों पर प्राथमिकता के तौर पर फोकस करने के लिए कहा है। ये सभी क्षेत्र कांग्रेस विधायकों के विधानसभा क्षेत्र में ही है। कांग्रेसी विधायक भी मंत्री को लगातार ऐसी स्थिति की जानकारी देते रहे हैं। कांग्रेस की 12 दिसम्बर को प्रस्तावित रैली से पहले ही कुछ जगह

धारीवाल के ये भी निर्देश
-शहर की घनी आबादी क्षेत्रों की सड़कें ज्यादा क्षतिग्रस्त हैं, जिनकी समय रहते मरम्मत नहीं की गई।
-आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
-शहर की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हिकरण हो और तत्काल सुदृढ़ीकरण शुरू करें।
पत्रिका बता रहा है हकीकत, मंत्री ने भी समझी जनता की पीड़ा
हल्ला बोल अभियान के तहत राजस्थान पत्रिका हैरिटेज नगर निगम और ग्रेटर नगर निगम के वार्डों में जाकर जमीनी पड़ताल कर रहा है। अधिकतर जगहों पर सड़कों का बुरा हाल दिखाई दिया। लोगों का दर्द भी यही है कि सड़कों से लेकर सीवरेज और सफाई के नाम पर दोनों ही निगम फेल हैं। अब तक ग्रेटर नगर के निगम और हैरिटेज नगर निगम के 20—20 वार्डों की पड़ताल की जा चुकी है। इस बीच यूडीएच मंत्री ने भी जनता की पीड़ा समझी और बदहाल सड़क सुधार का काम शुरू करने के निर्देश दिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो