लुट रही बेटियों की आबरू, आंकड़ों में उलझे 'रखवाले'
जयपुरPublished: Nov 06, 2022 12:31:43 pm
जयपुर। राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला दुराचार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नाराजगी जता चुके हैं।


लुट रही बेटियों की आबरू, आंकड़ों में उलझे 'रखवाले'
जयपुर। राजस्थान में महिलाओं की सुरक्षा सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महिला दुराचार को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नाराजगी जता चुके हैं। पुलिस अधिकारियों को इन मामलों में कमी लाने के निर्देश दे चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों का ग्राफ सुरसा के मुंह की तरह बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में नाबालिग बच्चियों से लेकर युवतियां तक सुरक्षित नहीं हैं। हर दिन प्रदेश के किसी न किसी जिले से बच्चियों और युवतियों से बलात्कार के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, दरिंदगी को छुपाने के लिए अब दुराचारी बलात्कार के बाद उनकी हत्या करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस प्रशासन महिला सुरक्षा का डंका पीट रहा है, लेकिन हकीकत दावों से कोसों दूर है। हर दिन प्रदेश में बेटियों की आबरू लुट रही है।