जयपुर

Photos: एसएचओ की जान बचा ‘रामधन‘ बन गया हीरो, पहले ही फायर में बिखेर दिया गौ तस्कर का जबड़ा

7 Photos
Published: February 15, 2018 06:29:30 pm
1/7

जयपुर में हाल ही एक सिपाही के फायर से 925 करोड़ रुपए की डकैती विफल हुई थी। इस घटना के बाद अब दौसा मे भी एक बहादुर सिपाही रामधन सैनी ने इसी तरह का कमाल किया और अपने एसएचओ की जान बचा ली। पहली बार गोली चलाई और निशाना भेद दिया।

2/7

सिपाही रामधन सैनी को चार साल पहले ही भर्ती मिली थी। उसने पहली बार ऑन ड्यूटी फायर किया और गोली कुख्यात गौ तस्कर के जबड़े को चीरती हुई निकल गई। घटना सिकंदरा थाने में घटित हुई थी।

3/7

जिस तस्कर को गोली लगी है उस तस्कर ने साल 2012 में एक पुलिसकर्मी को अपने पिकअप से कुचल कर मार डाला था। लबे समय से उसकी तलाश थी।

4/7

रामधन सैनी 2013 में ही पुलिस में भर्ती हुआ था। उसने पहली बार सर्विस गन से गोली चलाई और वह सीधे निशाने पर लगाई और अपने साब की जान बचा ली। उसने कंमाडो ट्रेनिंग भी ले रखी है।

5/7

मंगलवार देर रात सिकंदरा थाना क्षेत्र में गौ तस्कर ईशाक अपना ट्रक लेकर गाय भरने की फिराक में था। पुलिस से मारपीट और पुलिस पर हमले करने में माहिर तस्कर गाड़ी चलाने में भी माहिर था। उसे सिकंदरा एसएचओ कुशाल सिंह ने रोकने की कोशिश की तो उसने एसएचओ की गाड़ी को ठोक दिया।

6/7

एसएचओ गाड़ी से गिरे तो ईशाक ने उन पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। इसी दौरान एसएचओ के साथ मौजूद सिपाही रामधन सैनी ने अपनी गन से गोली चला दी।

7/7

गोली ईशाक के गाल से आर-पार हो गई। एसएचओ की जान बच गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.