scriptदौसा दुष्कर्म और हत्या मामला, भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन | Dausa rape and murder case, BJP constitutes five member committee | Patrika News

दौसा दुष्कर्म और हत्या मामला, भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन

locationजयपुरPublished: Apr 26, 2022 01:14:53 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

दौसा गैंगरेप व हत्या मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति आज ही दौसा पहुंचकर मामले की तथ्यात्मक जानकारी लेगी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को सौंपेगी।

दौसा दुष्कर्म और हत्या मामला, भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन

दौसा दुष्कर्म और हत्या मामला, भाजपा ने पांच सदस्यीय कमेटी का किया गठन

दौसा गैंगरेप व हत्या मामले पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति आज ही दौसा पहुंचकर मामले की तथ्यात्मक जानकारी लेगी और तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेशाध्यक्ष को सौंपेगी। कमेटी में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, पूर्व विधायक कन्हैया लाल मीणा, एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुकेश गर्ग और प्रदेश पैनेलिस्ट लक्ष्मीकांत भारद्वाज को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी मौके पर साक्ष्य जुटाकर एक रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसे प्रदेशाध्यक्ष को सौंपा जाएगा।

राजगढ़ मामले की आई रिपोर्ट

इससे पहले सोमवार को ही राजगढ़ में मंदिर तोड़ने के मामले में बनी कमेटी ने सतीश पूनियां को रिपोर्ट सौंपी थी। इस रिपोर्ट में कमेटी ने पूरे घटनाक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार को दोषी ठहराया है। कमेटी ने मंदिर के पुनर्निर्माण, जिन लोगों के मकान टूटे उन्हें मुआवजा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पूनियां ने किया ट्वीट

मंदिर तोड़ने के मामले में मचे हंगामे के बीच 3 अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। सस्पेंशन पर पूनिया ने ट्वीट कर सरकार को घेरा है। उन्होंने लिखा है कि अनैतिक सोच के तहत किए गए काम को प्रदेश की जनता देख रही है। सत्य पराजित नहीं होता। सरकार और अपने अफ़सरों की गलती छुपाने के लिए @BJP4Rajasthan बोर्ड पर आरोप लगाने वाली @INCRajasthan अंततः अफ़सरों को दोषी मान उन पर कार्रवाई कर रही है।अपनी अनैतिक सोच का अफ़सरों से क्रियान्वयन कराने वालों जनता सब देख समझ रही है कि किसके इशारे पर मंदिर टूटा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो