scriptभारत देश में कोरोना संक्रमण से मौतें होने का सिलसिला जारी | Deaths due to corona infection continue in India | Patrika News

भारत देश में कोरोना संक्रमण से मौतें होने का सिलसिला जारी

locationजयपुरPublished: Aug 14, 2022 11:46:37 am

Submitted by:

HIMANSHU SHARMA

देश में 14,092 नए कोरोना पॉजिटिव मिले कोरोना के एक्टिव केस देश में 1,16,861 देश में 24 घंटे में कोरोना से 16,454 स्वस्थ कोरोना से अब तक देश में 4,36,09,566 ठीक कोरोना से 24 घंटे में देश में 41 मौतें देश में कोरोना से अब तक 5,27,037 मौतें देश में अब तक वैक्सीनेशन 2,07,99,63,555

corona_update.jpg

There is no brake on the speed of Corona in the country

जयपुर
भारत देश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। देश में अभी भी हजारों की संख्या में रोजोना कोरोना संक्रमित आ रहे है। जबकि अधिकत्तर लोग वैक्सीन की दो डोज लगवा चुके है। फिर भी कोरोना संक्रमण का भारत में सिलसिला रुक नहीं रहा है। साथ ही एक बार फिर कोरोना से मौतें होने का सिलसिला जारी हो गया है। जो स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

देश में कोरोना के बीते 24 घंटे में 14 हजार 92 नए केस मिले है। वहीं कोरोना से बीते 24 घंटे में 41 मौतें हुई है। देश में कोरोना से अब तक कुल 5,27,037 मौतें हो चुकी है।

अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह 7 बजे तक भारत का COVID-19 टीकाकरण कवरेज 207.99Cr (2,07,99,63,555) से अधिक हो गया है। यह 2,76,28,993 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है।

भारत का एक्टिव केस वर्तमान में 1,16,861 है।एक्टिव केस मामले अब देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.26% हैं। भारत का रिकवरी रेट 98.54 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 16,454 मरीज ठीक हुए हैं और ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या (महामारी की शुरुआत के बाद से) अब 4,36,09,566 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कुल 3,81,861 COVID-19 परीक्षण किए गए। भारत ने अब तक 88.02Cr (88,02,82,103) COVID-19 परीक्षण किए हैं। जिसके आधार पर देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 4.57% है और दैनिक सकारात्मकता दर 3.69% बताई गई है।

12-14 वर्ष आयु वर्ग के लिए COVID-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को शुरू किया गया था। अब तक, 3.97 करोड़ (3,97,58,762) से अधिक किशोरों को COVID-19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। इसी तरह, 18-59 वर्ष के आयु वर्ग के लिए COVID-19 प्रिकॉशन डोज देना भी 10 अप्रैल, 2022 से शुरू हुआ

https://youtu.be/SRkuVO1KqmE
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो