शेल्फ देंगी दीवारों को नया टच
आपकी जरूरत पर निर्भर करेगा शेल्फ का आकार और डिजाइन।

शेल्फ का उपयोग विभिन्न प्रकार की चीजों को स्टोर करने और डेकोरेशन के लिए किया जाता है। यही वजह है कि इनका आकार, रंग, टेक्सचर और डिजाइन इस बात पर निर्भर करता है कि आप इन पर क्या रखना चाहते हैं। कमरे को नया लुक देना है तो आकर्षक डिजाइन के शेल्फ को चुनना चाहिए। शेल्फ के लिए ऑनलाइन कई विकल्प उपलब्ध हैं जिन्हें चुनने से पहले आपको स्पेस और जरूरत का ध्यान खासतौर से रखना होगा।
होम डेकोर में जियोमेट्रिक पैटर्न: होम डेकोर के लिए जियोमेट्रिक आकार की शेल्फ समरूपता दर्शाती हैं। इन दिनों डेकोरेशन में इनका सबसे ज्यादा प्रयोग हो रहा है। जियोमेट्रिक डेकोर में हेक्सागोनल शेल्फ अधिक लोकप्रिय हैं। ये खाली दीवार को नया टच देती हैं। रेस्तरां या कैफे में इस तरह की शेल्फ आम बात हैं। बच्चों के कमरे में ट्राइएंगुलर शेल्फ अच्छी लगती हैं। रंगों के साथ एक्सपेरिमेंट करके शेल्फ को विभिन्न तरीकों से डेकोरेशन में शामिल किया जा सकता है।
इंडोर प्लांट्स के लिए हैंगिंग शेल्फ: आप दीवार को टच किए बिना कमरे में नया एलिमेंट एड करना चाहते हैं तो हैंगिंग शेल्फ का प्रयोग करें। इंडोर प्लांट्स के लिए ज्यादातर हैंगिंग शेल्फ को लगाया जाता है। इसमें बंधी रस्सी इसे नया डिजाइन देती है। इन्हें मल्टी लेयर में भी खरीदा जा सकता है।
पैलेट शेल्फ में करें एक्सपेरिमेंट: एक खाली कमरे को नया लुक देने या ज्यादा से ज्यादा चीजों को स्टोर करने के लिए पैलेट शेल्फ लगाई जा सकती हैं। चाहें तो पसंद के रंगों से इसे पेंट कर सकते हैं। इन पर आर्टिफिशियल प्लांट, कैंडिल और किताबें सजा सकते हैं।
कम स्पेस के लिए वुडन लेडर-शेल्फ: लकड़ी से बनी लेडर-शेल्फ वॉल डेकोर के लिए एक नई शैली है। अपने घर के किसी भी कोने को सजाने या नया टच देने के लिए इसका प्रयोग कर सकते हैं। बालकनी में इस तरह के एक्सपेरिमेंट अच्छे लगते हैं। वर्कप्लेस जहां पर डेकोरेशन के लिए स्पेस न हो वुडन लेडर-शेल्फ काम आएगा।
किचन में लगाएं फ्लोटिंग शेल्फ: किचन में आप कई चीजों का डिस्प्ले चाहते हैं तो वुडन शेल्फ लगाएं। इन पर मसालों के जार, कप या क्रॉकरी आदि को सजाया जा सकता है। इससे किचन के लुक में भी टेक्सचर एड होगा। फ्लोटिंग शेल्फ भी किचन की दीवारों का हिस्सा हो सकती हैं लेकिन इनमें फिर सजावट का सामान ही रखें।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज