scriptकम हुई सर्दी, बढ़ा तापमान | Decreased winter, increased temperature | Patrika News

कम हुई सर्दी, बढ़ा तापमान

locationजयपुरPublished: Jan 21, 2020 06:10:01 pm

Submitted by:

Rakhi Hajela

कम हुई सर्दी, बढ़ा तापमान

कम हुई सर्दी, बढ़ा तापमान

कम हुई सर्दी, बढ़ा तापमान

कम हुई सर्दी, बढ़ा तापमान
वनस्थली रहा सबसे सर्द, ४.७ डिग्री सेल्सियस तापमान किया दर्ज

प्रदेश में अगले दो तीन दिन सर्दी के तेवर नर्म रहने वाले हैं। हाड़कंपा रही सर्दी का असर हवा की दिशा में हुए बदलाव के साथ ही अब कम होने लगा है। बादलों की रही आवाजाही से बीती रात प्रदेश के कई इलाकों में पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। वहीं गलन और ठिठुरन से भी प्रदेशवासियों को अब आंशिक राहत मिली है।
राज्य में पिछले २४ घंटे के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य में कहीं कहीं शीत दिन और हल्के से मध्यम कोहरा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान वनस्थली में ४.७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं यदि राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जयपुर का तापमान ९.७ डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले दिन के मुकाबले २.३ डिग्री अधिक है। इसी प्रकार अजमेर का तापमान ७.४ डिग्री से बढ़ कर ८.८ डिग्री हो गया। चूरू के तापमान में भी २.२ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
अजमेर 8.8
जयपुर 9.7
पिलानी 7.9
सीकर 8.0
कोटा 10.2
सवाई माधोपुर 8.5
डबोक 8.0
बाड़मेर 9.9
जैसलमेर 8.4
जोधपुर 8.8
फलौदी 9.4
बीकानेर 10.0
चूरू 6.2
श्रीगंगानगर 9.9
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो